भूषण कुमार की पत्नी दिव्या खोसला ने सोनू निगम को लगाई फटकार, बताया पब्लिसिटी स्टंट का नया तरीका

By अमित कुमार | Published: June 23, 2020 08:00 AM2020-06-23T08:00:57+5:302020-06-23T08:00:57+5:30

सोनू निगम पर भूषण कुमार की पत्नी दिव्या खोसला ने बड़ा बयान दिया है। सोशल मीडिया पर उन्होंने सोनू के लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद बता दिया।

Divya Khosla Kumar Reacts to Sonu Nigam Video Threatening to Expose Bhushan Kumar | भूषण कुमार की पत्नी दिव्या खोसला ने सोनू निगम को लगाई फटकार, बताया पब्लिसिटी स्टंट का नया तरीका

भगवान इस दुनिया को सोनू निगम जैसे लोगों से बचाए। (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Highlightsवीडियो में सोनू निगम ने टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार का नाम लिया।सोनू निगम के इस वीडियो के सामने आने के बाद अब भूषण की पत्नी दिव्या खोसला कुमार ने इस पर अपनी बात रखी है। दिव्या खोसला कुमार ने सोनू निगम की इन बातों को महज एक पब्लिसिटी स्टंट करार दिया।

अपने बेबाक बयानों के लिए जाने वाले सोनू निगम इन दिनों एक बार फिर चर्चा में हैं। सोनू ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर इंडस्ट्री के कुछ लोगों पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा कि सच्चाई है कि इस समय देश का एक-एक म्यूजिशियन प्रताड़ित है। अपने वीडियो में सोनू निगम ने टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार का नाम लिया। उन्होंने बताया कि भूषण कुमार ने किस तरह म्यूजिक इंडस्ट्री को बर्बाद कर रहा है। 

सोनू निगम के इस वीडियो के सामने आने के बाद अब भूषण की पत्नी दिव्या खोसला कुमार ने इस पर अपनी बात रखी है। दिव्या खोसला कुमार ने सोनू निगम की इन बातों को महज एक पब्लिसिटी स्टंट करार दिया। दिव्या ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, 'आज की सच्चाई केवल यह है कि कौन कितना अच्छा कैंपेन चला सकता है। मैं देख सकती हूं कि लोग कैसे कैंपेन चलाकर झूठ बेच रहे हैं।'

भगवान इस दुनिया को सोनू निगम जैसे लोगों से बचाए

दिव्या ने अपनी बात को आगे जारी रखते हुए कहा कि सोनू निगम जैसे लोग दर्शकों के दिमाग से खेल रहे हैं। भगवान इस दुनिया को बचाए।' दिव्या ने आगे लिखा, 'सोनू निगम जी टी-सीरीज ने आपको इंडस्ट्री में ब्रेक दिया। आपको इतना आगे बढ़ाया। अगर आपको इतनी दिक्कत थी भूषण से तो पहले क्यों नहीं बोले। आज पब्लिसिटी के लिए क्यों कर रहे हैं आप यह सब'।  

क्या है पूरा मामला

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद सोनू निगम ने एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में वह कहते हैं कि मैंने प्यार से कहा कि नए लोगों के साथ प्यार से रहे। सुसाइड होने के बाद रोने से अच्छा है कि सुसाइड  होने से पहले इस स्थिति से निपटा जाए। लेकिन कुछ लोगों की आदत इतनी खराब है कि वो माफिया की चाल चलते हैं। वीडियो के आखिर में सोनू ने भूषण कुमार का नाम लेकर उन पर म्यूजिशियन को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। 


 

Web Title: Divya Khosla Kumar Reacts to Sonu Nigam Video Threatening to Expose Bhushan Kumar

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे