सिर्फ टाइगर श्रॉफ ही नहीं इनके लिए भी धड़कता है दिशा पाटनी का दिल, ये हैं एक्ट्रेस का दूसरा प्यार
By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 2, 2019 16:35 IST2019-05-02T16:35:15+5:302019-05-02T16:35:15+5:30
दिशा पाटनी आए दिन अपने सेकेंड लव के बारे में खुलासा करती रहती हैं। दिशा पाटनी अपने पेट डॉग डोबामैन के काफी करीब हैं।

सिर्फ टाइगर श्रॉफ ही नहीं इनके लिए भी धड़कता है दिशा पाटनी का दिल, ये हैं एक्ट्रेस का दूसरा प्यार
बॉलीवुड स्टार दिशा पाटनी जल्द भारत फिल्म में नजर आएंगी। लेकिन वह हमेशा टाइगर श्रॉफ के साथ लिंकअप की खबरों के कारण ज्यादा सुर्खियों में रहती हैं।
हर किसी को लगता है कि टाइगर दिशा के पहले प्यार हैं लेकिन ऐसा नहीं है। कोई और भी है जिसे दिशा अपनी जान से भी ज्यादा प्यार करती है। हाल ही में दिशा पाटनी एक पेट शॉप के बाहर स्पॉट हुई थी। इस दौरान ये खास उनके साथ था। ये कोई और नहीं उनका डॉगी है।
जिसकी फोटो वह इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। दिशा पाटनी आए दिन अपने सेकेंड लव के बारे में खुलासा करती रहती हैं। दिशा पाटनी अपने पेट डॉग डोबामैन के काफी करीब हैं। दिशा अक्सर अपने इस क्यूट से डॉग के साथ मस्ती भरे पल बिताती हुई देखी जा सकती है।
जल्दी ही दिशा पाटनी सलमान खान की फिल्म 'भारत' में नजर आने वाली है। हाल ही मेंइस फिल्म का एक गाना 'स्लो मोशन' रिलीज हुआ है, जिसमें दिशा पाटनी काफी सेक्सी अंदाज में जलवे बिखेरती दिखाई दी थी।
स्लो मोशल में दिशा आईं नजर
फिल्म 'भारत' के 'स्लो मोशन' गाने में अभिनेत्री दिशा पटानी पीले रंग की साड़ी में डांस करते नजर आईं। इस गाने में दिशा के लुक को देखकर लोगों का कहना है कि 'साड़ी कहां है?' विशाल-शेखर ने इसे संगीत से सजाया है और नकाश अजीज व श्रेया घोषाल ने इसे अपनी आवाज दी है।