OMG! एकता कपूर की बायोपिक में ये एक्ट्रेस आएगी नजर, फर्स्ट लुक ने खड़े कर दिए सवाल
By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 25, 2019 17:07 IST2019-10-25T17:07:52+5:302019-10-25T17:07:52+5:30
निर्मात और फिल्म मेकर एकता कपूर से हर कोई रूबरू है। एकता के चाहने वालों के लिए खुशखबरी है, एकता की बायोपिक अब जल्द पर्दे पर उतर सकती है।

OMG! एकता कपूर की बायोपिक में ये एक्ट्रेस आएगी नजर, फर्स्ट लुक ने खड़े कर दिए सवाल
बॉलीवुड में बीते कई दिनों से बॉयोपिक बनने की होड़ से लगी हुई है। एक के बाद एक बायोपिक पर्दे पर उतारी जा रही हैं। ऐसे में कुछ दिनों पहले इस बात का ऐलान किया गया था कि एकता कपूर के बैनर तले बनने वाली फिल्म दिशा पटानी नजर आएंगी। अब निर्माता और फिल्ममेकर एकता कपूर ने दिशा पटानी का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया है।
इस फर्स्ट लुक को रिलीज करने के बाद कई तरह के कयास भी लगाए जाने लगे हैं। कहा जा रहा है कि ये एकता कपूर की बायोपिक होने वाली है। दरअसल फर्स्ट लुक में दिशा को जो लुक दिया गया है उससे साफ सही हो रहा है कि वह एकता कपूर के लुक को कॉपी कर रही हैं।
एकता कपूर ने ये धमाकेदार लुक शेयर करते हुए कैप्शन भी लिखा है। एकता ने लिखा है कि कटीना को सबको जय माता दी। (इसका नाम टीना हुआ करता था लेकिन कटीना है अब क्योंकि ज्योतिषी के मुताबिक उसके के शब्द सूट करता है) लेकिन याद इतनी सारी अंगूठियां कौन पहनता है।फेवरेट स्क्रिप्ट , शूटिंग शुरू।
खास बात ये है कि इस फोटो नें दिशा का चेहरा बिल्कुल भी नहीं दिख रहा है, वह बस हाथ जोड़े नजर आ रही हैं। फर्स्ट लुक की पहली झलक देखकर फैंस हैरान रह जाएंगे। फैंस समझ नहीं पाएंगे दिशा हैं या फिर एकता। लेकिन इसके बाद से कयासों का दौर जरुर शुरू हो गया है कि दिशा पर्दे पर एकता कपूर का रोल प्ले करती नजर आने वाली हैं।
दरअसल कैप्शन के इशारों के अनुसार एकता कपूर का निक नेम भी टीना ही है। साथ ही फिल्मों और टीवी सीरियल्स में एकता K शब्द के लिए जानी जाती हैं।सुपरहिट सीरिलय कहानी घर घर की, क्योंकि सास भी कभी बहू थी, कहानी घर घर की, कसौटी जिंदगी की ये सभी सीरियल क शब्द से ही शुरू होते हैं। इसके अलावा एकता ज्योतिष में काफी विश्वास रखती हैं यही कारण है कि वह बहुत ज्यादा अंगूठी पहनती हैं।