ऋतिक रोशन की फ्लर्टिंग से परेशान होकर फिल्म छोड़ने पर दिशा पाटनी ने तोड़ी चुप्पी, दिया ये बड़ा बयान
By विवेक कुमार | Published: August 29, 2018 10:42 AM2018-08-29T10:42:04+5:302018-08-29T10:55:59+5:30
दिशा पाटनी जल्द ही सलमान खान के साथ फिल्म भारत में नजर आएंगी। अली अब्बास जफर के डायरेक्शन में बनने वाली इस फिल्म की शूटिंग माल्टा में चल रही है।
मुंबई, 29 अगस्त: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी ने उन तमाम खबरों पर विराम लगा दिया है जिनमें कहा जा रहा था कि ऋतिक रोशन के फ्लर्टी बिहेवियर के चलते उन्होंने फिल्म से किनारा कर लिया है। कई मीडिया रिपोर्ट्स ने ये दावा किया था कि ऋतिक रोशन के फ्लर्टिंग से परेशान होकर दिशा ने फिल्म छोड़ी थी। ऐसा भी कहा गया था कि ऋतिक ने दिशा से डेट पर चलने के लिए भी कहा था। जिसके बाद इन सभी खबरों पर ऋतिक का गुस्सा भड़क उठा उन्होंने ट्विटर के जरिए रिप्लाई भी दिया था।
फ़िलहाल अब दिशा पाटनी ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए अपना बयान दिया है- 'मेरे और ऋतिक सर के बारे में कुछ बचकानी अफवाहें उड़ रही हैं। मैं यह साफ करना चाहती हूं कि यह पूरी तरह झूठ है। मैंने जो उनसे थोड़ी बहुत बातचीत की है, उसके मुताबिक वह बहुत ही सम्मानित लोगों में से हैं। यह उनके प्रति मेरा सम्मान है जो मैं इस खबर का जवाब दे रही हूं। उनके साथ किसी भी प्रोजेक्ट से बाहर निकालने की खबर में कोई सच्चाई नहीं है।
— Disha Patani (@DishPatani) August 28, 2018
बता दें कि मीडिया में खबरें चलीं कि दिशा ने फिल्म से इसलिए किनारा कर लिया क्योंकि ऋतिक उनके साथ फ्लर्ट करते थे। वहीं इस तरह की खबरों से परेशान होकर ऋतिक ने अपने ट्वीट में दैनिक भास्कर की खबर का स्क्रीनसार्ट लगाते हुए लिखा था - भास्कर भाईसाहब? कहाँ हो? हाल चाल सब? सब ठीक? देखिए, आपकी दुकान की प्रगति के लिए मेरी तरफ़ से यह ट्वीट। अगली बार सीधे बोल देना की हेल्प चाहिए।
‘भास्कर bhaisaab? कहाँ हो? हाल चाल सब? सब ठीक? देखिए, आपकी दुकान ki प्रगति के लिए मेरी तरफ़ से यह ट्वीट. Next time सीधे बोल देना की help चाहिए। pic.twitter.com/f92izpXh1v
— Hrithik Roshan (@iHrithik) August 28, 2018
इसके बाद ऋतिक ने पत्रिका समूह की भी खबर को भी आड़े हाथों लेकर लिखा था कि मेरे प्यारे मित्र ‘पत्रिका जी”, कसरत करते हो? थोड़ा जिम जाओ। माइंड से सारा कचरा निकल जाएगा! ख़ासकर बीस डंकी किक्स, बीस मंकी रोल & 2 dog jumps आप के लिए सही रहेगा। ज़रूर कीजिएगा। गुड लक, गुड डे, एंड लव यू टू :)
मेरे प्यारे मित्र ‘पत्रिका जी”, कसरत करते हो? थोड़ा gym जाओ। mind से सारा कचरा निकल जाएगा! ख़ासकर बीस donkey किक्स, बीस monkey रोल & 2 dog jumps आप के लिए सही रहेगा। ज़रूर कीजिएगा। गुड luck. गुड day. And लव you टू :) pic.twitter.com/ikuNWmie21
— Hrithik Roshan (@iHrithik) August 28, 2018
बता दें कि दिशा पाटनी जल्द ही सलमान खान के साथ फिल्म भारत में नजर आएंगी। अली अब्बास जफर के डायरेक्शन में बनने वाली इस फिल्म की शूटिंग माल्टा में चल रही है। वहीं दिशा के अलावा इस फिल्म में कैटरिना कैफ भी हैं।