दिशा पटानी और आदित्य रॉय कपूर का फिल्म 'मलंग' से नया सिजलिंग पोस्टर हुआ रिलीज, एक दूसरे को KISS करते आए नजर
By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 4, 2020 13:33 IST2020-01-04T13:33:56+5:302020-01-04T13:33:56+5:30
फिल्म 'मलंग' से दिशा पाटनी और आदित्य रॉय कपूर पर फिल्माया पोस्टर रिलीज हुआ। पोस्टर में दोनों का रोमांटिक अंदाज देखने को मिल रहा है।

दिशा पटानी और आदित्य रॉय कपूर का फिल्म 'मलंग' से नया सिजलिंग पोस्टर हुआ रिलीज, एक दूसरे को KISS करते आए नजर
Malang Look: बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर और एक्ट्रेस दिशा पाटनी एक साथ पर्दे पर नजर आने वाले हैं।
बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर अपनी मझी हुई एक्टिंग के कारण जाने जाते हैं। आदित्य अभी तक अलग अलग तरह के रोल पर्दे पर निभा चुके हैं। वहीं, दिशा ने भी अपने अब तक के करियर के जरिए फैंस के दिलों में घर कर लिया है। अब दोनों की नई फिल्म मलंग का पोस्टर रिलीज हो गया है।
हाल ही में अलग अलग रूप में स्टार्स के पोस्टर फैंस के सामने पेश किए गए थे। अब फिल्म का एक खूबसूरत सिजलिंग पोस्टर रिलीज हुआ है। रोमांस रिवेंज और ड्रामा फिल्म मलंग के इस पोस्टर में दोनों की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है।
पोस्टर में देख सकते हैं कि दिशा आदित्य के कंधों पर बैठी नजर आ रही हैं। बैकग्राउंड में समुद्र नजर आ रहा है। पोस्टर में बहुत ही रोमांटिक अंदाज में दोनों एक दूसरे के किस करते नजर आ रहे हैं। पोस्टर काफी रोमांटिक है , जो फैंस को पसंद आने वाला है।
दोनों में दोनों के बीच रोमांस और सिजलिंग केमिस्ट्री की झलक देखने को मिल रही है।दिशा पाटनी ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है- दो वाइल्ड सोल और एक लव... मलंग।इससे पहले फिल्म के पोस्टर्स भी लोगों ने खूब पसंद किए हैं।
Two Wild Souls...One Love...MALANG!
— Disha Patani (@DishPatani) January 4, 2020
Trailer out on 6th Jan.@AnilKapoor#AdityaRoyKapur@kunalkemmu@mohit11481@MalangFilm@luv_ranjan@gargankur@itsBhushanKumar@jayshewakramani@LuvFilms@TSeriespic.twitter.com/5ij6vIdbz4
खबरों के मुताबिक आदित्य फिल्म में दो अलग अलग एज गैप के किरदारों को पर्दे पर पेश करने वाले हैं।इस फिल्म में दिशा पटानी, अनिल कपूर और कुणाल खेमू भी नज़र आएंगे। फिल्म को भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, लव रंजन, अंकुर गर्ग और जय शिवाकर्माणी ने मिलकर प्रोड्यूस किया है।
मोहित सूरी और आदित्य रॉय कपूर इससे पहले आशिकी 2 में काम कर चुके हैं। लेकिन दिशा के साथ ये उनकी पहली फिल्म होगी। मलंग के अलावा इस साल महेश भट्ट की फिल्म सड़क 2 में भी एक्टर नजर आने वाले हैं।