गैंगिस्टर विकास दुबे के एनकाउंटर को बॉलीवुड डायरेक्टर ने बताया शर्मनाक, कहा- भविष्यवाणी हुई थी या...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 10, 2020 11:05 IST2020-07-10T11:05:32+5:302020-07-10T11:05:32+5:30

विकास दुबे (Vikas Dubey) के एनकाउंटर को लेकर बॉलीवुड डायरेक्टर ओनिर (Onir) ने ट्वीट किया है जो सबका खूब ध्यान खींच रहा है

director onir twitter reaction on vikas dubey encounter | गैंगिस्टर विकास दुबे के एनकाउंटर को बॉलीवुड डायरेक्टर ने बताया शर्मनाक, कहा- भविष्यवाणी हुई थी या...

विकास दुबे के एनकाउंटर पर बॉलीवुड डायरेक्टर का रिएक्शन (फाइल फोटो)

Highlights विकास दुबे (Vikas Dubey dead) एनकाउंटर में मारा गया है। विकास दुबे के एनकाउंटर पर सोशल मीडिया पर मिली जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं

कानपुर मुठभड़े (Kanpur Encounter) के मुख्य आरोपी विकास दुबे (Vikas Dubey dead) एनकाउंटर में मारा गया है। कानपुर गोलीकांड का मास्टरमाइंड विकास दुबे (Vikas Dubey) को कानपुर ला रही एसटीएफ के काफिले की गाड़ी आज (10 जुलाई) को दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। ये हादसा कानपुर टोल प्लाजा से 25 किलोमीटर दूर हुआ है। जो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई है, उसमें विकास दुबे भी सवार था। बताया जा रहा है कि जैसे ही गाड़ी पलटी विकास दुबे ने बंदूक छीनकर भागने की कोशिश की।  इसी दौरान पुलिस ने कुख्यात अपराधी विकास दुबे पर फायरिंग की और  मार गिराया। जिसके बाद विकास दुबे के शव को अस्पताल ले जाया गया है। विकास दुबे के मारे जाने की खबर की पुलिस ने भी अधिकारिक पुष्टी की है। घटना में पुलिस के चार लोग भी घायल हुए हैं, उनका इलाज चल रहा है। 

विकास दुबे के  एनकाउंटर पर सोशल मीडिया पर मिली जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। तो वहीं डायरेक्टर ओनिर  ने अपने ट्वीट से सका ध्यान खींचा है। डायरेक्टर ने इस एनकाउंटर को शर्मनाक बताया है।

वहीं, ओनिर (Onir) ने विकास दुबे (Vikas Dubey) के एनकाउंटर पर रिएक्शन देते हुए लिखा, "विकास दुबे का एनकाउंटर सबसे शर्मनाक मुठभेड़ है। क्या भविष्यवाणी की गई या ऐसा होने का इंतजार था। वास्तविक जांच में विभिन्न राजनीतिक संबद्धता के साथ कई शक्तिशाली राजनीतिक नाम के कनेक्शन और समर्थन का पता चला होगा. यह लोकतंत्र का मजाक है।

ओनिर का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, साथ ही सोशल मीडिया यूजर इसपर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। बता दें कि बॉलीवुड डायरेक्टर ओनिर अपने विचारों के लिए खूब जाने जाते हैं। 

कानपुर के लाला लाजपत राय अस्पताल के डॉक्टरों ने विकास दुबे को मृत घोषित किया

पुलिस एनकाउंटर में  गोली लगने के बाद विकास दुबे को कानपुर के लाला लाजपत राय अस्पताल लाया गया था, जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। कानपुर पुलिस के एक अधिकारी ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि गाड़ी पलटने के बाद विकास दुबे ने घायल सिपाही की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश की। जब पुलिस ने उसे सरेंडर करने के लिए कहा तो पुलिस पर फायरिंग की, जिसमें हमारे कुछ सिपाही घायल भी हो गए हैं। इसके बाद पुलिस की जवाबी फायरिंग में विकास दुबे को गोली लगी।

Web Title: director onir twitter reaction on vikas dubey encounter

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे