लाइव न्यूज़ :

बेहद नाजुक है निशिकांत कामत की हालत, फिल्म 'दृश्यम' फेम निर्देशक ICU में भर्ती

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 12, 2020 19:01 IST

'मुंबई मेरी जान', 'दृश्यम' और 'मदारी' जैसी फिल्मों के निर्देशक निशिकांत कामत लीवर संबंधी बीमारी के इलाज के लिए हैदराबाद के एशियाई इंस्टिट्यूट ऑफ गैस्ट्रोएंटरोलॉजी में भर्ती कराया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देनिशिकांत कामत को हैदराबाद के एशियाई इंस्टिट्यूट ऑफ गैस्ट्रोएंटरोलॉजी में भर्ती कराया गया हैअस्पताल के सीनियर डॉक्टरों की टीम कामत के स्वास्थ्य पर लगातार नजर बनाए हुए है

'मुंबई मेरी जान', 'दृश्यम' और 'मदारी' जैसी फिल्मों के निर्देशक निशिकांत कामत फिल्मों को लीवर संबंधी बीमारी के इलाज के लिए अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती कराया गया है। सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कामत को 31 जुलाई को भर्ती कराया गया था और फिलहाल वह वरिष्ठ डॉक्टरों की निगरानी में हैं। 

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

अस्पताल प्रशासन उनके स्वास्थ्य की स्थिति को लेकर चुप्पी साधे हुए है, निर्देशक के एक करीबी सूत्र ने कहा, 'कामत कुछ समय से लीवर सिरोसिस से पीड़ित हैं।' सूत्र ने कहा, 'वह हैदराबाद के एक अस्पताल के आईसीयू में है। उनकी हालत गंभीर है।' 50 वर्षीय कामत ने 2005 में मराठी फिल्म 'डोंबिवली फास्ट' के साथ अपने निर्देशन की शुरुआत की। 

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

उनकी सबसे बड़ी हिट अजय देवगन-तब्बू अभिनीत फिल्म 'दृश्यम' थी, जो इसी नाम की मलयालम फिल्म की रीमेक थी। निशिकांत कामत को हैदराबाद के एशियाई इंस्टिट्यूट ऑफ गैस्ट्रोएंटरोलॉजी में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के सीनियर डॉक्टरों की टीम कामत के स्वास्थ्य पर लगातार नजर बनाए हुए है। इस टीम में गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट और हेपेटोलॉजिस्ट भी शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो निर्देशक की स्थिति इस समय नाजुक है।

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच