बॉलीवुड डायरेक्टर्स का बड़ा ऐलान, अनुभव सिन्हा समेत इन निर्देशकों ने बॉलीवुड से दिया इस्तीफा

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 22, 2020 11:10 IST2020-07-22T11:10:57+5:302020-07-22T11:10:57+5:30

अब डायरेक्टर अनुभव सिन्हा ने बड़ा फैसला ले लिया है. उन्होंने बॉलीवुड से इस्तीफा दे दिया है, ये इस्तीफा सही मायनों में एक मुहिम है जिसके साथ कई दूसरे फिल्ममेकर्स ने खुद को जोड़ लिया है

director anubhav sinha hansal mehta resign from bollywood | बॉलीवुड डायरेक्टर्स का बड़ा ऐलान, अनुभव सिन्हा समेत इन निर्देशकों ने बॉलीवुड से दिया इस्तीफा

अनुभव सिन्हा ने बॉलीवुड से दिया इस्तीफा (फाइल फोटो)

Highlightsसुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से बॉलीवुड में बहुत कुछ बदलता नजर आ रहा है नेपोटिज्म को लेकर इस समय हिंदी सिनेमा में एक बड़ी बहस जारी है

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से बॉलीवुड में बहुत कुछ बदलता नजर आ रहा है। नेपोटिज्म को लेकर इस समय हिंदी सिनेमा में एक बड़ी बहस जारी है। फैंस से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स भी नेपोटिज्म पर अपनी राय रख रहे हैं। बॉलीवुड के कुछ खास लोगों को इस पर जमकर घेरा भी जा रहा है। ऐसे में कुछ सेलेब्स की आपस में बहस भी सोशल मीडिया पर देखने को मिल रही है इसी बीच डायरेक्टर अनुभव सिन्हा ने एक बड़ा फैसला लिया है।

अब डायरेक्टर अनुभव सिन्हा ने बड़ा फैसला ले लिया है। डायरेक्टर ने बॉलीवुड से अपना इस्तीफा दे दिया है। ये इस्तीफा सही मायनों में एक मुहिम है जिसके साथ कई दूसरे फिल्ममेकर्स ने खुद को जोड़ लिया है। हाल ही में अनुभव ने ट्वीट कर बताया है- बस बहुत हो गया, मैं बॉलीवुड से अपना इस्तीफा दे रहा हूं। अपने इस ऐलान के साथ अनुभव ने अपना ट्विटर प्रोफाइल भी चेंज कर लिया है, उन्होंने अपने नाम के आगे नॉट बॉलीवुड लिख दिया है।

अनुभव की इस मुहिम में कुछ और निर्देशक भी शामिल होते नजर आ रहे हैं। सुधीर मिश्रा ने ट्वीट कर ना सिर्फ इस मुहिम का समर्थन किया है। सुधीन ने ट्वीट में लिखा है- क्या है ये बॉलीवुड। मैं तो उस सिनेमा का हिस्सा बनने आया था जहां सत्यजीत रे, राज कपूर, गुरु दत्त,बिमल रॉय, जावेद अख्तर जैसे लोग काम करते हैं। मैं तो हमेशा हमेशा इसी इंडस्ट्री के साथ रहने वाला हूं।

हंसल मेहता ने भी कुछ ऐसी ही बात कही है। उन्होंने कहा है- मैंने भी बॉलीवुड छोड़ दिया,लेकिन वैसे ये पहले भी कभी अस्तित्व में नहीं था। दोनों सुधीर और हंसल के ट्वीट से अनुभव काफी खुश नजर आए। उन्होंने तंज कसते हुए लिखा-चलो एक और गया, सुन लो भाइयों, अब आप जब भी बॉलीवुड की बात करते हैं, आप हमारी बात नहीं कर रहे होंगे।

बता दें, सुशांत सुसाइड केस में पुलिस अब तक 35 से ज्यादा लोगों से पूछताछ कर चुकी है। यही नहीं, बांद्रा पुलिस मामले में पेशेवर प्रतिद्वंद्विता के आधार पर भी मामले की जांच कर रही है। मालूम हो, 34 वर्षीय सुशांत ने मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर पर 14 जून को फांसी लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। टीवी से अभिनय जगत में कदम रखने वाले सुशांत ने ‘शुद्ध देसी रोमांस’, ‘राबता’, ‘छिछोरे’, ‘केदारनाथ’ और ‘सोनचिड़िया’ जैसी फिल्मों में अभिनय किया था। उनकी आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' (Dil Bechara) 24 जुलाई को डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली है। 
 

Web Title: director anubhav sinha hansal mehta resign from bollywood

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे