महेंद्र स‍िंह धोनी के बाद अब इस विकेटकीपर पर बनेगी फ‍िल्‍म, विक्रांत मेसी निभाएंगे लीड रोल!

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 7, 2019 10:35 IST2019-03-07T10:35:19+5:302019-03-07T10:35:19+5:30

बायोपिक की लिस्ट में इस क्रिकेट का नाम अब जुड़ने वाला है वो है व‍िकेटकीपर दिनेश कार्तिक।

dinesh kartik biopic vikrant massey may play lead role | महेंद्र स‍िंह धोनी के बाद अब इस विकेटकीपर पर बनेगी फ‍िल्‍म, विक्रांत मेसी निभाएंगे लीड रोल!

महेंद्र स‍िंह धोनी के बाद अब इस विकेटकीपर पर बनेगी फ‍िल्‍म, विक्रांत मेसी निभाएंगे लीड रोल!

बॉलीवुड में खेल पर अक्सर फिल्में बनती रहती हैं। एक के बाद एक फिल्में प्लेयर्स पर बन रही हैं। इस लिस्ट में इंडियन क्रिकेटर्स का नाम सबसे ऊपर है। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक के बाद अब एक और विकेटवीपर की पर फ‍िल्‍म बनाने की तैयारी हो रही है। 

बायोपिक की लिस्ट में इस क्रिकेट का नाम अब जुड़ने वाला है वो है व‍िकेटकीपर दिनेश कार्तिक। टाइम्स की खबर के अनुसार द‍िनेश कार्त‍िक के ऊपर फ‍िल्‍म बनाने के ल‍िए अध‍िकार लेने की औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। इसके बाद मेकर्स फ‍िल्‍म की घोषणा कर देंगे। 

कौन निभाएगा रोल

अब फैंस के दिमाग में सवाल होगा कि धोनी के रोल में जिस कर से सुशांत सिंह राजपूत फिट बैठे थे उस तरह से कार्तिक के रोल को कौन निभा पाएगा। तो हम आपको बता दें कि इस रोल के लिए मेकर्स ने एक्‍टर विक्रांत मेसी को एप्रोच किया जाएगा। विक्रांत मेसी का चेहरा दिनेश कार्तिक से मेल खाता है और उनका स्पोर्ट्स बैकग्राउंड भी रहा है। वहीं, व्रिकांत का कहना है अगर मुझे ये रोल मिलता है तो मेरे लिए इससे ज्यादा खुशी की कोई और बात नहीं हो सकती है।

फिल्म में क्या होगा खास

इस फिल्म में द‍िनेश कार्ति‍क के जीवन के संघर्ष को दिखाया जाएगा। फ‍िल्‍म में उनकी जिंदगी के अलावा बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया को रोमांचक जीत दिलाने के प्लॉट को मुख्‍य रूप से द‍िखाने की योजना है। 

Web Title: dinesh kartik biopic vikrant massey may play lead role

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे