लाइव न्यूज़ :

दिलीप कुमार को अस्पताल से मिली छुट्टी, स्ट्रैचर पर चूमती नजर आईं सायरा बानो

By अनिल शर्मा | Updated: June 11, 2021 15:41 IST

Open in App
ठळक मुद्देजाने-माने अभिनेता दिलीप कुमार को शुक्रवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गईसांस लेने में दिक्कत होने पर पांच दिन पहले मुंबई के खार स्थित हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया थादिलीप कुमार के फेफड़ों के बाहर पानी भर गया था

जाने-माने अभिनेता दिलीप कुमार को शुक्रवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। इसकी जानकारी दिलीप कुमार के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से दी गई है। वहीं पैपरॉजी ने भी दिलीप कुमार की अस्पताल के बाहर की तस्वीरें कैद कर ली है। जिसमें सायरा बानो दिलीप कुमार को चूमती नजर आ रही हैं। दिलीप कुमार के आधिकारिक ट्विटर अकाउंटर पर कहा गया,‘‘ आप सभी की दुआओं से दिलीप साहब अस्पताल से घर जा रहे हैं। आपका अपार प्यार और स्नेह हमेशा साहब के दिल को छू जाता है।’’

बता दें, दिलीप कुमार (98) को सांस लेने में दिक्कत होने पर पांच दिन पहले मुंबई के खार स्थित हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके फेफड़ों के बाहर पानी भर गया था, जिसे बुधवार को चिकित्सकों ने सफलतापूर्वक निकाल दिया था। उनके फेफड़े से करीब 350 मिलीलीटर पानी निकाला गया। तबीयत में सुधार होने पर आज उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

गौरतलब है कि दिलीप कुमार को पहले बृहस्पतिवार को अस्पताल से छुट्टी दी जानी थी लेकिन परिवार और चिकित्सकों ने कुमार को एक दिन और अस्पताल में रखने का फैसला किया। ‘मुगल-ए-आजम’, ‘देवदास’, ‘नया दौर’, ‘राम और श्याम’ जैसी बहुचर्चित फिल्मों में प्रमुख भूमिका निभाने वाले दिग्गज अभिनेता को पिछले महीने भी नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दिलीप कुमार आखिरी बार 1998 में प्रदर्शित फिल्म "किला" में नजर आए थे। 

टॅग्स :दिलीप कुमारबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच