लाइव न्यूज़ :

दीया मिर्जा समेत ये 17 हस्तियां संयुक्त राष्ट्र के नए एसडीजी पैरोकार नियुक्त

By भाषा | Updated: May 10, 2019 16:37 IST

Open in App

भारतीय अभिनेत्री दीया मिर्जा और अलीबाबा के प्रमुख जैक मा उन 17 वैश्विक सार्वजनिक हस्तियों में शामिल हैं जिन्हें संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने महत्वाकांक्षी सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) के लिये कार्रवाई और वैश्विक राजनैतिक इच्छाशक्ति को मजबूत बनाने के लिये नया पैरोकार नियुक्त किया है। संयुक्त राष्ट्र प्रवक्ता कार्यालय से जारी बयान के अनुसार नयी श्रेणी के एसडीजी पैरोकार 17 प्रभावशाली सार्वजनिक हस्तियां हैं जो जागरुकता फैलाने, महती महत्वाकांक्षा को प्रेरित करने और एसडीजी पर त्वरित कार्रवाई को प्रोत्साहन देने के लिये प्रतिबद्ध हैं।

सतत विकास लक्ष्यों को दुनियाभर के नेताओं ने 25 सितंबर 2015 को अंगीकार किया था। गुतारेस ने कहा, ‘‘हमारे पास जलवायु परिवर्तन, पर्यावरणीय दबाव, गरीबी और असमानता से पैदा हुए सवालों का जवाब देने के लिये औजार हैं। वे 2015 के समझौतों-सतत विकास के लिये 2030 के एजेंडा और जलवायु परिवर्तन पर पेरिस समझौते में हैं।’’ संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने कहा, ‘‘लेकिन अगर आप उनका इस्तेमाल नहीं करते हैं तो उन औजारों का कोई फायदा नहीं है। इसलिये आज और हर दिन मेरी स्पष्ट अपील है।

हमें कार्रवाई, महत्वाकांक्षा और राजनीतिक इच्छाशक्ति चाहिये। अधिक कार्रवाई, अधिक महत्वाकांक्षा और अधिक राजनैतिक इच्छाशक्ति चाहिये।’’ दीया मिर्जा ने एक ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया में कहा, ‘‘सतत विकास लक्ष्यों के लिये संयुक्त राष्ट्र महासचिव का पैरोकार नियुक्त होना सम्मान की बात है। मैं शांति और ग्रह की खुशहाली के लिये सतत विकास को हासिल करने के लक्ष्य को प्रेषित करने का प्रयास करूंगी।’’

मिर्जा भारत के लिये संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम की सद्भावना दूत भी हैं। चीनी बहुराष्ट्रीय कंपनी अलीबाबा समूह के संस्थापक और कार्यकारी अध्यक्ष जैक मा 2016 से एसडीजी पैरोकार हैं। नवनियुक्त अन्य एसडीजी पैरोकारों में बेल्जियम की रानी मैथिल्डे, एजुकेशन ऑल फाउन्डेशन (स्टेट ऑफ कतर) के संस्थापक शेख मोजा बिन्त नासर, ब्रिटिश पटकथा लेखक, निर्माता और फिल्म निर्देशक रिचर्ड कर्टिस, नोबेल पुरस्कार विजेता नादीया मुराद, कोलंबिया विश्वविद्यालय में सतत विकास केंद्र के निदेशक जेफरी सैक्स, ब्राजील के फुटबॉलर और संयुक्त राष्ट्र महिला सद्भावना राजदूत और संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी व्हिटकर पीस एंड डेवलपमेंट इनिशिएटिव के फॉरेस्ट व्हिटकर शामिल हैं। 

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिपदीया मिर्ज़ा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच