नागपुर पहुंचे 'धुरंधर' रणवीर सिंह, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात, 90 मिनट रहे संघ मुख्यालय?

By फहीम ख़ान | Updated: April 11, 2026 11:00 IST2026-04-11T10:59:27+5:302026-04-11T11:00:49+5:30

डॉ. बाबासाहब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय विमानतल पर पहुंचे. उनके साथ चार अन्य लोग भी थे.

'Dhurandhar' Ranveer Singh reaches Nagpur, meets RSS chief Mohan Bhagwat rss headquarters remained for 90 minutes | नागपुर पहुंचे 'धुरंधर' रणवीर सिंह, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात, 90 मिनट रहे संघ मुख्यालय?

photo-lokmat

Highlightsसरसंघचालक भागवत से मुलाकात की. करीब डेढ़ घंटे तक मुख्यालय में रहे.

नागपुर: फिल्म 'धुरंधर' के चलते प्रसिद्धि के शिखर पर पहुंचे अभिनेता रणवीर सिंह शुक्रवार शाम अचानक नागपुर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मुख्यालय का दौरा कर सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत से मुलाकात की. इस मुलाकात में उन्होंने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की. रणवीर सिंह का यह दौरा काफी गोपनीय रखा गया था. सूत्रों के अनुसार, दोपहर करीब 4 बजे बाद रणवीर सिंह चार्टर प्लेन से डॉ. बाबासाहब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय विमानतल पर पहुंचे. उनके साथ चार अन्य लोग भी थे.

वहां से वे सीधे महाल स्थित संघ मुख्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने सरसंघचालक भागवत से मुलाकात की. इस दौरान रणवीर सिंह ने अपने फिल्म प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी दी और संघ की कार्यप्रणाली व विभिन्न सेवा कार्यों के बारे में भी जानकारी ली. वे करीब डेढ़ घंटे तक मुख्यालय में रहे.

हेडगेवार स्मृति मंदिर में भी गए

इसके बाद रणवीर सिंह रेशमबाग स्थित डॉ. हेडगेवार स्मृति मंदिर परिसर पहुंचे. यहां उन्होंने संघ के संस्थापक केशव बलिराम हेडगेवार तथा द्वितीय सरसंघचालक माधव सदाशिव गोलवलकर (गुरुजी) के समाधि स्थल के दर्शन किए. उन्होंने वहां मौजूद संघ पदाधिकारियों से भी संवाद किया और संघ से जुड़ी संस्था 'चित्रभारती' के बारे में भी जानकारी ली.

इसके बाद वे सीधे नागपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए और रात करीब 8:15 बजे मुंबई के लिए प्रस्थान किया. उनकी यह पूरी यात्रा गोपनीय रखी गई थी. ज्ञात हो कि 'धुरंधर' फिल्म जहां एक ओर रिकॉर्ड बना रही है, वहीं बॉलीवुड से अपेक्षित सराहना नहीं मिलने को लेकर सोशल मीडिया पर दर्शकों और फिल्म प्रेमियों में नाराजगी देखी जा रही है. ऐसे में रणवीर सिंह की इस मुलाकात को लेकर विभिन्न प्रयास लगाए जा रहे हैं.

Web Title: 'Dhurandhar' Ranveer Singh reaches Nagpur, meets RSS chief Mohan Bhagwat rss headquarters remained for 90 minutes

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे