शादी के 18 साल बाद धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत हुए अलग, अभिनेता ने कहा- आज ऐसी जगह पर हैं जहां हमारे रास्ते...

By अनिल शर्मा | Updated: January 18, 2022 08:52 IST2022-01-18T08:47:27+5:302022-01-18T08:52:24+5:30

अभिनेता रजनीकांत की बेटी धनुष और ऐश्वर्या ने 2004 में शादी के बंधन में बंधे थे। वे दो बेटों, यात्रा और लिंगा के माता-पिता हैं।

Dhanush announces separation from wife Aishwarya Rajinikanth | शादी के 18 साल बाद धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत हुए अलग, अभिनेता ने कहा- आज ऐसी जगह पर हैं जहां हमारे रास्ते...

शादी के 18 साल बाद धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत हुए अलग, अभिनेता ने कहा- आज ऐसी जगह पर हैं जहां हमारे रास्ते...

Highlights रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या और धनुष 2004 में शादी के बंधन में बंधे थेधनुष ने नोट साझा करते हुए लिखा, कृपया हमारे फैसले का सम्मान करें

मुंबईः दक्षिण फिल्मों के अभिनेता धनुष ने सोमवार को अपनी फिल्म निर्माता पत्नी ऐश्वर्या रजनीकांत से शादी के 18 साल बाद अलग होने की घोषणा की। मशहूर अभिनेता रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या और धनुष ने 2004 में शादी की थी तथा उनके दो बेटे- यात्रा और लिंगा हैं। धनुष (38) और ऐश्वर्या (40) ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर खुद के अलग होने की घोषणा की।

धनुष ने ट्विटर पर साझा किए गए एक नोट में कहा, ''दोस्त के रूप में, दंपति के रूप में, माता-पिता के रूप में और एक-दूसरे के शुभचिंतकों के रूप में 18 साल का साथ रहा। आज हम एक ऐसी जगह पर खड़े हैं, जहां हमारे रास्ते अलग हैं। ऐश्वर्या और मैंने दंपति के रूप में अलग होने का फैसला किया है।'' धनुष ने कहा, ''कृपया हमारे फैसले का सम्मान करें और इससे निपटने के लिए हमें आवश्यक निजता दें।'' 

ऐश्वर्या ने उसी नोट को इंस्टाग्राम पर साझा किया और इसे कैप्शन दिया- "कोई कैप्शन की आवश्यकता नहीं है ... केवल आपकी समझ और आपका प्यार आवश्यक है!"

अभिनेता रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या और धनुष 2004 में शादी के बंधन में बंधे थे। वे दो बेटों, यात्रा और लिंगा के माता-पिता हैं, जिनका जन्म क्रमशः 2006 और 2010 में हुआ था। ऐश्वर्या ने तमिल रोमांटिक थ्रिलर "3" और ब्लैक कॉमेडी "वै राजा वै" जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है। धनुष, एक निर्माता भी हैं, जिन्हें हाल ही में आनंद एल राय निर्देशित हिंदी रोमांटिक ड्रामा अतरंगी रे में देखा गया था और उनका तमिल फिल्म उद्योग में एक लंबा करियर है।

Web Title: Dhanush announces separation from wife Aishwarya Rajinikanth

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे