लाइव न्यूज़ :

Deva First Look: 'देवा' में शाहिद कपूर का दिखेगा दमदार अवतार, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

By अंजली चौहान | Updated: October 24, 2023 12:42 IST

"सैल्यूट" और "कायमकुलम कोचुन्नी" जैसी मलयालम ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लिए जाने जाने वाले रोशन एंड्रयूज इस फिल्म का निर्देशन करेंगे। इसमें पूजा हेगड़े भी हैं।

Open in App

Deva First Look: अभिनेता शाहिद कपूर ने दशहरा के शुभ अवसर पर अपनी अपकमिंग मूवी 'देवा' को लेकर बड़ी अपडेट दी है। शाहिद कपूरफिल्म में एक दमदार लुक के साथ विद्रोही पुलिसकर्मी की भूमिका निभाएंगे। देवा मूवी का फर्स्ट लुक और रिलीज डेट आज आउंस की गई है। देवा में शाहिद कपूर एक खूंखार और कूल लुक में नजर आएंगे।

शाहिद ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें वह बंदूक पकड़े हुए और बज कट पहने नजर आ रहे हैं। 'देवा' में पूजा हेगड़े भी मुख्य भूमिका में हैं। रोशन एंड्रयूज द्वारा निर्देशित इस फिल्म का निर्माण सिद्धार्थ रॉय कपूर जी स्टूडियो के सीईओ शारिक पटेल के सहयोग से करेंगे।

कब होगी फिल्म रिलीज?

'देवा' की रिलीज डेट की घोषणा करते हुए शाहिद कपूर ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "देवा 11 अक्टूबर 2024 को दशहरा पर सिनेमाघरों में।" इसके साथ ही एक्टर ने फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर किया। देवा के इस फर्स्ट लुक में शाहिद कपूर शॉर्ट हेयर कट, हाथ में पिस्तौल और सनग्लासेज लिए दिखाई दे रहे हैं।

निर्माताओं के अनुसार, "देवा" एक प्रतिभाशाली लेकिन विद्रोही पुलिस अधिकारी की कहानी है जो एक हाई-प्रोफाइल मामले की जांच कर रहा है। जैसे-जैसे वह मामले की गहराई में जाता है, उसे धोखे और विश्वासघात के जाल का पता चलता है, जो उसे एक रोमांचक और खतरनाक रास्ते पर ले जाता है।

शाहिद को आखिरी बार एक्शन थ्रिलर फिल्म "ब्लडी डैडी" में देखा गया था। 

टॅग्स :शाहिद कपूरबॉलीवुड हीरोहिन्दी सिनेमा समाचारफिल्म
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई