लाइव न्यूज़ :

लोन नहीं चुकाने पर अभिनेता राजपाल यादव को हुई 3 महीने की जेल

By भाषा | Updated: November 30, 2018 23:47 IST

गौरतलब है कि 23 अप्रैल को यादव को दिल्ली की एक अदालत ने सात चेक बाउंस होने के मामले में छह महीने की कैद की सजा सुनाई थी। 

Open in App

कर्ज चुका पाने में नाकाम रहने को लेकर बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव को दिल्ली उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को तीन महीने के लिए जेल भेज दिया। अभिनेता ने 2010 में फिल्म ‘‘अता पता लापता’’ बनाने के लिए यह कर्ज लिया था।

अभिनेता के वकील ने कहा कि चूंकि अभिनेता कर्ज की पूरी राशि का भुगतान करने में असमर्थ थे, जो बढ़ कर 10 करोड़ रुपये तक हो गई थी। इस पर उच्च न्यायालय ने कहा कि ऐसी परिस्थितियों में यदि अभिनेता तीन महीने की जेल की सजा काटेंगे तो आदेश का क्रियान्वयन हो जाएगा। 

न्यायमूर्ति राजीव सहाय एंडलॉ ने कहा, ‘‘मैं देनदार (यादव) के अतीत के इस आचरण से संतुष्ट हूं कि वह इतनी राशि के भुगतान करने की स्थिति में होने के बावजूद सजा के क्रियान्वयन से बचने के लिए टाल मटोल कर रहे थे...।’’ 

उन्होंने कहा कि यादव को हिरासत में लेने का आदेश दिया जाता है। 

गौरतलब है कि 23 अप्रैल को यादव को दिल्ली की एक अदालत ने सात चेक बाउंस होने के मामले में छह महीने की कैद की सजा सुनाई थी। 

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस