Delhi Elections: RJ नावेद ने जामिया नगर में डाला वोट, कहा-सारे काम छोड़कर वोट करें, लोकतंत्र को मजबूत बनाएं
By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 8, 2020 15:50 IST2020-02-08T15:50:30+5:302020-02-08T15:50:30+5:30
दिल्ली के प्रसिद्ध आरजे नावेद ने भी वोट डाला है। नावेद अकेले वोट डालने पहुंचे थे। वह यहां लोगों को भी वोट डालने के लिए जागरुक करते नजर आए।

Delhi Elections: RJ नावेद ने जामिया नगर में डाला वोट, कहा-सारे काम छोड़कर वोट करें, लोकतंत्र को मजबूत बनाएं
दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए आज (8 फरवरी) को मतदान का दिन है। चुनाव के नतीजे 11 फरवरी को आएंगे। चुनाव संपन्न कराने के लिए हर स्तर पर पुख्ता इंतजामात किए गए हैं। दिल्ली चुनाव में लगभग 672 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। आखिरी मतदाता सूची के अनुसार 1.46 करोड़ से ज्यादा मतदाता चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।
दिल्ली के प्रसिद्ध आरजे नावेद ने भी वोट डाला है। नावेद अकेले वोट डालने पहुंचे थे। वह यहां लोगों को भी वोट डालने के लिए जागरुक करते नजर आए। उन्होंने रहा कि लोगों को सह काम छोड़कर वोट देना चाहिए।
एनआई से बात करते हुए जामिया नगर में वोट डालने के बाद आरजे नावेद 5 साल में एक बार ऐसा मौका मिलता है जिसमें आप ये साबित कर सकते हैं कि सरकार आपकी मर्जी से बनी है। इसलिए सारे काम छोड़कर वोट करें, लोकतंत्र को मज़बूत बनाएं। #DelhiElections2020
जामिया नगर में वोट डालने के बाद RJ नावेद: 5 साल में एक बार ऐसा मौका मिलता है जिसमें आप ये साबित कर सकते हैं कि सरकार आपकी मर्जी से बनी है। इसलिए सारे काम छोड़कर वोट करें, लोकतंत्र को मज़बूत बनाएं। #DelhiElections2020pic.twitter.com/fsw31xAxhI
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 8, 2020
दिल्ली में मुख्य मुकाबला आम आदमी पार्टी (AAP), भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस के बीच है। आम आदमी पार्टी सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस और RJD ने गठबंधन किया है। वहीं, भाजपा ने JDU और LJP से गठबंधन किया है। इसके अलावा BSP सहित कई अन्य दल भी चुनाव में भाग्य आजमा रहे हैं।