ऋषि कपूर को दिल्ली-मुंबई पुलिस का आखिरी सलाम, देखिए कैसे अभिनेता को दी श्रद्धांजलि

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 30, 2020 16:47 IST2020-04-30T16:45:46+5:302020-04-30T16:47:49+5:30

इरफान खान (Irrfan Khan) और ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) अब दोनों इस दुनिया में नहीं हैं। जहां एक ओर इरफान ने 29 अप्रैल को दम तोड़ा तो वहीं ऋषि कपूर ने आज अपनी अंतिम सांस ली।

Delhi and Mumbai police paid tribute to Irrfan Khan and Rishi Kapoor | ऋषि कपूर को दिल्ली-मुंबई पुलिस का आखिरी सलाम, देखिए कैसे अभिनेता को दी श्रद्धांजलि

दिल्ली-मुंबई पुलिस का ऋषि कपूर और इरफान खान को आखिरी सलाम (फोटो सोर्स- इंटरनेट)

Highlightsदिल्ली और मुंबई पुलिस ने ऋषि कपूर और इरफान खान को दी श्रद्धांजलिइरफान खान के एक दिन बाद हुआ ऋषि कपूर का निधन

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनके निधन से बॉलीवुड समेत पूरा देश शोक में डूबा हुआ है। अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें बुधवार (29 अप्रैल) देर रात मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली। ऐसे में जहां एक ओर बॉलीवुड की तमाम हस्तियां और फैंस उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं तो वहीं, दिल्ली और मुंबई पुलिस ने भी ऋषि कपूर को ट्विटर पर खास अंदाज में श्रद्धांजलि दी।

दिल्ली पुलिस ने किया ट्वीट

दिल्ली पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्टर शेयर किया है, जिसमें इरफान खान और ऋषि कपूर की तस्वीरें और कुछ डायलॉग नजर आ रहे हैं। इसी के साथ दिल्ली पुलिस ने लिखा है कि फ़िल्म जगत की दो नायाब हस्तियां, जिन्होंने हमें अपनी अदाकारी से हंसाया भी और रुलाया भी, आज हमारे बीच नहीं हैं। दिल्ली पुलिस की ओर से उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि।

मुंबई पुलिस ने भी अलग अंदाज में दी श्रद्धांजलि

वहीं, मुंबई पुलिस ने भी ऋषि कपूर को एक अलग अंदाज में श्रद्धांजलि दी है। मुंबई पुलिस ने अपने ट्विटर अकाउंट पर दिवंगत अभिनेता का एक पोस्टर शेयर किया है। इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'ऊं शांति शांति ऊं'। इसके साथ ये भी लिखा गया है कि आप हमेशा हमारे दिलों में 'नॉट आउट' रहेंगे। मालूम हो, ये ऋषि कपूर के एक मशहूर गाने की लाइन हैं। 

गौरतलब है कि मुंबई पुलिस ने बुधवार को दिवंगत एक्टर इरफान खान (Irrfan Khan) को भी श्रद्धांजलि देते हुए एक भावुक ट्वीट किया था। मुंबई पुलिस द्वारा किए गए इस ट्वीट की काफी तारीफ हुई थी।

Web Title: Delhi and Mumbai police paid tribute to Irrfan Khan and Rishi Kapoor

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे