DeepVeer Reception: मुंबई में आयोजित हुआ दीपिका और रणवीर का वेडिंग रिसेप्शन, फिल्म और क्रिकेट जगत के दिग्गजों का जमावड़ा
By धीरज पाल | Updated: December 3, 2018 08:51 IST2018-12-01T23:48:00+5:302018-12-03T08:51:49+5:30
मुंबई में आयोजित होने वाली दीपवीर की रिसेप्शन शुरू हो चुका है। रणवीर और दीपिका ने हाथों में हाथ डाले शानदार एंट्री मारी।

DeepVeer Reception: मुंबई में आयोजित हुआ दीपिका और रणवीर का वेडिंग रिसेप्शन, फिल्म और क्रिकेट जगत के दिग्गजों का जमावड़ा
दीपवीर यानी कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की मुंबई में आज तीसरा रिसेप्शन शुरू हो चुका है। इस दौरान फिल्म-खेल जगत की हस्तियों का जमावड़ा शुरू हो चुका है। दोनों की शादी को लगभग 15 दिन हो चुके हैं, लेकिन इस रॉयल वेडिंग का जश्न अभी खत्म नहीं हुआ है। शादी के बाद बेंगलुरु और मुंबई में दो रिसेप्शन दे चुके दीपिका रणवीर शनिवार 1 दिसंबर को एक और जश्न का आयोजन कर रहे हैं।
मुंबई में आयोजित होने वाली दीपवीर की रिसेप्शन शुरू हो चुका है। रणवीर और दीपिका ने हाथों में हाथ डाले शानदार एंट्री मारी। इस दौरान रणवीर दीपिका बेहद क्लासि अंदाज में नजर आरहे हैं। रणवीर सिंह ने ब्लैक टकसीडो पहना और दीपिका पादुकोण लाल गाउन में काफी खूबसूरत लग रही है। दीपवीर की मुंबई वेडिंग रिसेप्शन की हर लाइव अपडेट्स यहां पढ़ते रहें - LIVE UPDATES....
- दीपिका और रणवीर के रिसेप्शन पर बॉलीवुड किंग शाहरुख खान और डायरेक्टर संजय लीला भंसाली, महेंद्र सिंह धोनी, हार्दिक पांड्या और रेखा भी मौजूद थे।
Shah Rukh Khan, Rekha, Sanjay Leela Bhansali, Mahendra Singh Dhoni and Hardik Pandya attended Deepika Padukone and Ranveer Singh's wedding reception in Mumbai. pic.twitter.com/iIasZ4tvwi
— ANI (@ANI) December 1, 2018
- सैफ अली खान और उनकी पत्नी करीना कपूर खान, सोहा अली खान और कुणाल खेमू भी पहुंचे।
Saif Ali Khan, Kareena Kapoor Khan, Soha Ali Khan and Kunal Khemu attended Deepika Padukone and Ranveer Singh's wedding reception in Mumbai. pic.twitter.com/Hqn3kMG9ud
— ANI (@ANI) December 1, 2018
- दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की वेडिंग रिसेप्शन पर अनुष्का शर्मा, ऋतिक रोशन, राजकुमार राव और पत्रलेखा पहुंची।
Anushka Sharma, Hrithik Roshan, Rajkummar Rao and Patralekha attend Deepika Padukone and Ranveer Singh's wedding reception in Mumbai. pic.twitter.com/6pIF2cLQGF
— ANI (@ANI) December 1, 2018
दीपवीर की रिसेप्शन पर रानी मुखर्जी, अनिल कपूर सहित कई हस्तियां शामिल हुई।
Rani Mukherjee, Anil Kapoor, Farah Khan and Simi Garewal attend Deepika Padukone and Ranveer Singh's wedding reception in Mumbai. pic.twitter.com/qtXdL5JWKT
— ANI (@ANI) December 1, 2018
Deepika Padukone and Ranveer Singh at their wedding reception in Mumbai pic.twitter.com/xOhXcYfsuB
— ANI (@ANI) December 1, 2018
दीपवीर के रिसेप्शन में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर पत्नी और बेटे के साथ पहुंचे।
दीपवीर रिसेप्शन के मौके पर जावेद अख्तर और शबाना आजमी भी पहुंचे।
इस मौके पर एक्टर आयुष्मान खुराना और उनकी पत्नी ताहिरा कश्यप और अपारशक्ति खुराना भी पहुंचे।
एक्टर अनिल कपूर और कोरियोग्राफर फरान अख्तर ने शिरकत की।
इसमें कटरीना कैफ समेत बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां शिरकत करेंगी। कटरीना कैफ से दीपिका की बनती नहीं है। कटरीना की वजह से ही दीपिका का रणबीर कपूर से ब्रेकअप हो गया था। दीपिका ने उन्हें इनवाइट भी नहीं किया है, लेकिन रणवीर के निमंत्रण पर कटरीना इस रिसेप्शन में पहुंचेंगी।
वह इन दिनों सलमान खान के साथ दिल्ली में 'भारत' की शूटिंग में बिजी हैं और ब्रेक लेकर दीपवीर की शादी के जश्न शामिल होंगी। दीपिका-रणवीर की शादी विगत 14 और 15 नवंबर को इटली के लेक कोमो में सिंधी और कोंकणी रीति-रिवाज से हुई है। वहां से लौटने के बाद दोनों सीधे बेंगलुरु के लिए रवाना हो गए, जहां सबसे पहले दीपिका के सगे-संबंधियों के लिए रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया गया। इसके बाद पिछले बुधवार को उन्होंने मुंबई में भी एक रिसेप्शन पार्टी दी।
इसके बावजूद दीपवीर ने 1 दिसंबर को बॉलीवुड से जुड़े अपने दोस्तों के लिए खास रिसेप्शन पार्टी रखी है। इसमें बॉलीवुड की तमाम दिग्गज हस्तियां नजर आएंगी। बाप्पा का आशीर्वाद लेने सिद्धिविनायक पहुंचे दीपिका और रणवीर अपने माता-पिता और पूरे परिवार के साथ शुक्रवार को मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर में बाप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंचे। इस दौरान रणवीर-दीपिका को देखने के लिए फैंस की भीड़ उमड़ी थी। इस दौरान यह नवविवाहित कपल एक बार फिर एक जैसे कलर के कपड़ों में नजर आया।
दीपिका ग्रे कलर के अनारकली सूट पहने बहुत ही खूबसूरत लग रही थीं, वहीं रणवीर क्रीम कलर के पायजामे कुर्ते में गजब दिख रहे थे। दीपिका ने सोलह-श्रृंगार किया हुआ था। हाथ में चूड़ा, मांग में सिंदूर और मंगलसूत्र पहने वह बिल्कुल नई दुल्हन लग रही थीं। रणवीर और दीपिका पुलिस प्रोटेक्शन के बीच मंदिर पहुंचे थे। उन्होंने अपने फैंस का पोज भी दिए। तीसरी बार करनी पड़ सकती है शादी! रणवीर-दीपिका अपनी शादी के जश्न में डूबे हुए हैं।
इस बीच एक खबर यह आ रही है कि इस स्टार कपल की शादी कानूनी पचड़े में पड़ गई है। दोनों ने शादी में एक ऐसी गलती कर दी है जिसकी वजह से शादी रजिस्टर्ड नहीं हो पा रही है। शादी के रजिस्ट्रेशन के लिए उन्हें तीसरी बार शादी करनी पड़ सकती है। बताया जाता है कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी भी ऐसे ही कारणों की वजह से आज तक रजिस्टर्ड नहीं हो पाई है।
पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के वकील हेमंत कुमार द्वारा लगाई गई एक आरटीआई के मुताबिक, दीपिका और रणवीर ने इटली के लेक कोमो में 14 नवंबर 2018 को शादी की थी। यह शादी रजिस्टर्ड नहीं हो सकती, क्योंकि इस बारे में वहां दूतावास को लिखित जानकारी नहीं दी गई थी। विदेशीय विवाह अधिनियम, 1969 के प्रावधान के मुताबिक, जिस देश में शादी की जा रही है, वहां के दूतावास को लिखित जानकारी देनी होती है। लेकिन दीपिका-रणवीर ने ऐसा नहीं किया।