हनीमून के लिए नहीं इस कारण से श्रीलंका गए दीपिका-रणवीर, फैंस जानकर हो जाएंगे हैरान
By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 28, 2019 11:50 IST2019-01-28T11:50:24+5:302019-01-28T11:50:47+5:30
बॉलीवुड गलियारों में बीते साल की नवंबर से अब तक दीपिका रणवीर की शादी की खबरें सुर्खियों में हैं। इसके बाद दोनों को 5 जनवरी को एक साथ एयरपोर्ट पर नजर आए थे जिसके बाद कहा गया था कि ये दोनों हनीमून पर गए हैं।

हनीमून के लिए नहीं इस कारण से श्रीलंका गए दीपिका-रणवीर, फैंस जानकर हो जाएंगे हैरान
बॉलीवुड गलियारों में बीते साल की नवंबर से अब तक दीपिका रणवीर की शादी की खबरें सुर्खियों में हैं। इसके बाद दोनों को 5 जनवरी को एक साथ एयरपोर्ट पर नजर आए थे जिसके बाद कहा गया था कि ये दोनों हनीमून पर गए हैं। लेकिन अब इस ट्रिप के करीब 3 हफ्ते बाद एक खुलासा हुआ है जो फैंस को चौंका देगा।
सोशल मीडिया की खबर के अनुसार ये दोनों हनीमून के लिए नहीं बल्कि किसी और वजह से श्रीलंका गए थे। ये खुलासा किसी और ने नहीं बल्कि खुद जाने माने फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी के इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए हुआ है। हाल ही में सब्या ने अपने इंस्टा अकाउंट पर कुछ वेडिंग फोटोज शेयर की हैं।
जिनमें दीपिका दिख रही हैं, ये फोटोज दीपिका की दोस्त श्रीला रॉव की शादी की है। श्रीला की शादी के लिए ही दीपिका व रणवीर श्रीलंका गए थे। इन फोटो में फैंस देख सकते हैं कि किस तरह से मस्तानी दीपिका अपनी दोस्त की इयररिंग्स ठीक करती दिखती तो कभी उनके साथ चिल मूड में नजर आती हैं। ये फोटो सामने आते ही फैंस के बीच छा गई हैं। श्रीला भी दीपिका की शादी में इटली पहुंची थीं। श्रीला ने भी दीपिका की तरह इस शादी में सब्यसाची का डिजाइनर लहंगा पहना था। इसलिए सब्यसाची ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए उसे प्रमोट किया।
रणवीर दीपिका आए थे नजर
दोनों को स्टाइलिश अंदाज में मुंबई एयरपोर्ट पर हनीमून पर वापस नजर आए थे। यहां दोनों हाथों में हाथ डाल नजर आए थे। हालांकि, हर बार की तरह इस बार दोनों फोटोज खिंचाने के लिए नहीं रूके और तेजी से अपनी कार की तरफ चले गए थे। मीडिया वालों ने यहां दीपिका को बर्थडे विश किया तो रणवीर को उनकी नई फिल्म गली ब्वॉय के लिए मुबारकबाद भी दी थीं। दोनों ने भी सबको थैंक्यू भी बोला था। दोनों बेहद खुश नजर आ रहे थे। फैंस को एक बार फिर से दोनों का ये अंदाज भी पसंद आ गया है।