रिसेप्शन में दीपिका-रणवीर इस शाही अंदाज में आए नजर, फोटो हुई वायरल  

By रामदीप मिश्रा | Updated: November 21, 2018 20:43 IST2018-11-21T20:22:48+5:302018-11-21T20:43:14+5:30

न्यूली मैरिड कपल दीपिका और रणवीर ने इंस्टाग्राम पर रिसेप्शन की फोटो शेयर की हैं, जिसमें ये नई जोड़ी बेहद खूबसूरत लग रही है। बता दें, शादी की वजह से इन दिनों सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह छाए हुए हैं।

Deepika Ranveer Wedding Reception photos | रिसेप्शन में दीपिका-रणवीर इस शाही अंदाज में आए नजर, फोटो हुई वायरल  

रिसेप्शन में दीपिका-रणवीर इस शाही अंदाज में आए नजर, फोटो हुई वायरल  

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी के बाद बुधवार (21 नवंबर) शाम को रिसेप्शन पार्टी दी गई है। यह पार्टी बैंगलुरु के लीला पैलेस में दीपिका के परिजनो के ओर से आयोजित की गई। पार्टी में पहुंचे दीपिका और रणवीर बेहद खूबसूरत नजर आए हैं। उन्होंने अपने फैंस का ध्यान रखते हुए सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर करवाई हैं।

न्यूली मैरिड कपल दीपिका और रणवीर ने इंस्टाग्राम पर रिसेप्शन की फोटो शेयर की हैं, जिसमें ये नई जोड़ी बेहद खूबसूरत लग रही है। बता दें, शादी की वजह से इन दिनों सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह छाए हुए हैं। दोनों की शादी की तस्वीरे वायरल हो रही हैं।



बीते दिनों इटली से मुंबई पहुंचे के बाद इस न्यूली मैरिड कपल ने फैंस का अभिवादन स्वीकार किया था। दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी शादी की तस्वीरें फैंस तक पहुंचाई, जिसका फैंस को शादी के बाद से इंतजार था।
 

उल्लेखनीय है कि दोनों ने 14 नवंबर को इटली के विला देल बालबीएनलो (Villa del Balbianello) में शादी रचा ली थी और दोनों एक-दूसरे के हो गए थे। दीपिका और रणवीर ने 13 नवंबर को सगाई की थी और सगाई सेरेमनी पारंपरिक कोंकणी रीति रिवाज के साथ हुई थी। 



इसके रिसेप्शन के अलावा एक और रिसेप्शन दिया जाएगा, जोकि मुंबई में होगा। बताया जा रहा है कि दीपिका और रणवीर अपनी शादी का रिसेप्शन 28 नवंबर को देने वाले हैं। इसके लिए मुंबई का ग्रांड हयात होटल फाइनल किया गया है, जहां रिसेप्शन दिया जाएगा।

Web Title: Deepika Ranveer Wedding Reception photos

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे