दीपिका पादुकोण ने इस खास अंदाज में किया पति रणवीर सिंह को बर्थडे विश, शेयर की 'बाजीराव' की ये खास तस्वीर

By मेघना वर्मा | Updated: July 7, 2019 09:30 IST2019-07-07T09:30:16+5:302019-07-07T09:30:16+5:30

रणवीर सिंह जल्द ही फिल्म 83 में नजर आने वाले हैं। वहीं दीपिका पादुकोण ने हाल ही में मेघना गुलजार की फिल्म छपाक की शूटिंग खत्म की है।

Deepika Padukone wish Ranveer Singh birthday for this special way | दीपिका पादुकोण ने इस खास अंदाज में किया पति रणवीर सिंह को बर्थडे विश, शेयर की 'बाजीराव' की ये खास तस्वीर

दीपिका पादुकोण ने इस खास अंदाज में किया पति रणवीर सिंह को बर्थडे विश, शेयर की 'बाजीराव' की ये खास तस्वीर

रणवीर सिंह ने 6 जुलाई को अपना जन्मदिन मनाया। सिर्फ देश ही नहीं बल्कि दूसरे देशों से भी रणवीर सिंह को लोगों ने जन्मदिन की बधाई दी। मगर देर शाम तक वाइफ दीपिका ने सोशल मीडिया पर कहीं भी रणवीर को बधाई नहीं दी। देर रात जब दीपिका ने सोशल मीडिया पर रणवीर को हैप्पी बर्थडे कहा तो फैंस के दिल पिघल गए। 

दरअसल दीपिका पादुकोण ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर रणवीर सिंह के बचपन एक फोटो शेयर की। इस फोटो में रणवीर सिंह बर्फ का गोला खाते दिख रहे हैं। इस फोटो को देखने के बाद सभी को दीपिका के इस लेट पोस्ट पर प्यार आ गया। फोटो में लिटिल रणवीर बेहद क्यूट दिख रहे हैं।

दीपिका ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'सेंसटिव और इमोनल, केयरिंग और कम्पैशिनेट, जीनियस और जेंटल, फनी, इंटेलिजेंट और डिलाइटफुल और फेथफुल...ये सभी और भी बहुत कुछ...मेरे पति को, मेरे दोस्त को, मेरे प्यार को, मेरे पाइनएप्पल को, मेरे सनशानइ को, मेरे रेनबो को....भगवान करें तुम हमेशा ऐसे ही रहो...आई लव यू'

दीपिका के इस पोस्ट को सिर्फ फैंन्स ने ही नहीं बल्कि इंडस्ट्री के कई लोगों ने पसंद किया। छोटे पर्दे के कई सितारों ने उनकी इस फोटो पर कमेंट भी किया। दीपिका और रणवीर की शादी के बाद रणवीर का ये पहला जन्मदिन था शायद इसीलिए भी ये खास था। बता दें दीपिका और रणवीर साल 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे।

वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह जल्द ही फिल्म 83 में नजर आने वाले हैं। वहीं दीपिका पादुकोण ने हाल ही में मेघना गुलजार की फिल्म छपाक की शूटिंग खत्म की है। इन दिनों दीपिका भी फिल्म 83 में काम करने की तैयारी में जुट गई हैं। 

Web Title: Deepika Padukone wish Ranveer Singh birthday for this special way

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे