दीपिका-रणवीर ने चार साल पहले ही कर ली थी सगाई, जानें इसके पीछे की पूरी सच्चाई

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: December 28, 2018 10:06 IST2018-12-28T10:06:38+5:302018-12-28T10:06:50+5:30

फिल्मफेयर के मुताबिक 14-15 नवंबर को शादी के बंधन में बंधने वाले दीपवीर ने 4 साल पहले ही इंगेजमेंट कर ली थी।

Deepika Padukone was engaged to Ranveer Singh four years ago | दीपिका-रणवीर ने चार साल पहले ही कर ली थी सगाई, जानें इसके पीछे की पूरी सच्चाई

दीपिका-रणवीर ने चार साल पहले ही कर ली थी सगाई, जानें इसके पीछे की पूरी सच्चाई

बॉलीवुड स्टार्स दीपिका पादुकोण  और रणवीर सिंह इसी साल नवंबर में शादी करके हमेशा के लिए एक दूसरे का दामन थाम लिया। उनकी इस शादी में दोनों परिवारों के केवल 30 लोग और नजदीकी दोस्त शामिल हुए थे। यह शादी इटली के लेक कोमों में आयोजित की गई थी। दोनों की शादी हर किसी के लिए चर्चा का विषय रही।

लेकिन अब इस कपल के फैंस को एक झटका लगने वाला है। फिल्मफेयर के मुताबिक 14-15 नवंबर को शादी के बंधन में बंधने वाले दीपवीर ने 4 साल पहले ही इंगेजमेंट कर ली थी। हाल ही में 'फिल्मफेयर' को दिए गए ए इंटरव्यू में दीपिका ने कुछ ऐसा ही बताया है।

इस तरह की खबरें पहले 2016 में आई भी थीं कि दीपिका और रणवीर ने सगाई कर ली है लेकिन कोई तुख्ता सबूत ना होने के कारण और दोनों की चुप्पी साधने पर ये बातें थम गईं थीं। लेकिन अब इस पर फिर हवा मिल गई है। हांलाकि 2016 में भी ऐसी खबरें सामने आई थीं कि रणवीर और दीपिका ने आपस में सगाई कर ली है। तब इन दोनों ने न तो इन सुर्खियों पर अपनी सहमति जताई थी और न ही इससे इनकार किया था।

फिल्मफेयर को दिया दीपिका का ये इंटरव्यू अभी सामने नहीं आया है लेकिन इतना जरूर साफ हो गया है कि दोनों ने 4 साल पहले की फैंस के छुपाकर सगाई कर ली थी। उसके बाद से ही दोनों अपने रिश्ते को सभी से छुपाकर रखे थे।

हाल ही में दोनों की अदाओं ने एक बार फिर से फैंस को अपना दीवाना बनाने में कोई कसर यहां भी नहीं छोड़ी है। मीडिया और फैंस को देख दोनों ने गाड़ी में से ही अभिनंदन किया। जबकि आते हुए तो दीपिका पादुकोण अपने ससुर और सांस यानी रणवीर सिंह के पापा मम्मी के साथ नजर आईं। सोशल मीडिया पर मिली जानकारी के अनुसार दीपिका रणवीर इस पार्टी से जल्द ही फ्री होकर सिंबा फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग में पहुंचे।

Web Title: Deepika Padukone was engaged to Ranveer Singh four years ago

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे