Its Confirmed: महाभारत में द्रौपदी बनेंगी दीपिका पादुकोण, जानिए कब रिलीज होगा पहला पार्ट

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 25, 2019 15:40 IST2019-10-25T12:01:08+5:302019-10-25T15:40:14+5:30

दीपिका पादुकोण महाभारत पर फिल्म बना रही हैं,वह खुद इस फिल्म में द्रौपदी का किरदार निभाती हुई नजर आएंगी।

deepika padukone to play draupadi in mahabharat | Its Confirmed: महाभारत में द्रौपदी बनेंगी दीपिका पादुकोण, जानिए कब रिलीज होगा पहला पार्ट

Its Confirmed: महाभारत में द्रौपदी बनेंगी दीपिका पादुकोण, जानिए कब रिलीज होगा पहला पार्ट

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को आखिरी बार पद्मावत में देखा गया था। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस काफी हिट रही थी। इस फिल्म के बाद ही दीपिका ने रणवीर सिंह से शादी की थी। अपनी शादी के बाद दीपिका ने काम से कुछ समय के लिए ब्रेक लिया था। लेकिन अब दीपिका एक बार फिर से पर्दे पर वापसी करने को तैयार हैं। वह छापक फिल्म से पर्दे पर वापसी कर रही हैं। इस फिल्म का फैंस जमकर इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच फैंस जमकर इंतजार कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि दीपिका जल्द महाभारत में द्रौपदी का किरदार निभाती नजर आने वाली हैं।

फिल्म के प्रोडक्शन में दीपिका मधु मंटेना के साथ हाथ मिलाने जा रही  है। इस बात की जानकारी ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने दी है।  तऱण  ने ट्वीट करके बताया है। इस फिल्म को कई पार्टस में बनाया जाएगा। खास बात ये है कि इसका पहला पार्ट दिवाली 2021 में रिलीज किया जाएगा।

फिल्म की  आधिकारिक घोषणा होते ही फैंस के बीच खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। फैंस इस पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। फिल्म में दीपिका द्रौपदी के रोल में नजर आने वाली हैं। महाभारत पर फिल्म बनने की लेकर चर्चा सबसे पहले आमिर  खान ने शुरू कर दी है। इसके बाद नितेश तिवारी का नाम महाभारत को लेकर सामने आया था। लेकिन इसका श्रेय  दीपिका को मिला।

मुंबई मिरर को दिए इंटरव्यू में दीपिका ने कहा है कि वह द्रौपदी के रोल को लेकर खासा उत्साहित हैं। वह द्रौपदी का किरदार पाकर बेहद खुश हैं और सम्मानित सा महसूस कर रही हैं। यह उनके लिए हमेशा याद रखने वाला रोल होगा। खास बात ये है कि इस फिल्म को द्रौपदी के नजरिए से बनाया जाएगा।

फिलहाल दीपिका ने मेघना गुलजार की फिल्म छपाक हाल ही में शूटिंग पूरी की है। छपाक अगले साल जनवरी में रिलीज होने वाली है। इसके अलावा दीपिका और रणवीर के साथ 83 में रोमी देव  यानि रणवीर सिंह की पत्नी के रोल में नजर आने वाली हैं। 

English summary :
Deepika Padukone is making comeback on bollywood with chapak movie. Fans of this film are waiting for this movie. Meanwhile, It is being said that Deepika will play role of Draupadi in Mahabharata.


Web Title: deepika padukone to play draupadi in mahabharat

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे