लाइव न्यूज़ :

दीपिका पादुकोण ने इंस्टाग्राम पर शेयर की ये बेहद खूबसूरत तस्वीर, रणवीर सिंह ने किए ये रोमांटिक कॉमेंट्स

By ज्ञानेश चौहान | Updated: November 18, 2019 16:46 IST

Open in App

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और एक्टर रणवीर सिंह आए दिन खबरों में बने रहते हैं। शादी के बाद भी रणवीर सिंह दीपिका का खूब खयाल रखते हैं और सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरों पर प्यारे-प्यारे कमेंट्स भी करते रहते हैं। हाल ही में दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम पर एक बेहद खूबसूरत तस्वीर शेयर की है जिस पर रणवीर सिंह ने काफी रोमांटिक कमेंट किया है।

दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रेडिश ऑरेंज ड्रेस पहने हुए अपनी तीन तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में दीपिका का ग्लैमरस अंदाज देखने को मिल रहा है। दीपिका के फैन्स को यह तस्वीर काफी पसंद आ रही हैं। वहीं अब दीपिका के पति यानी रणवीर ने भी इस फोटो पर एक रोमांटिक कमेंट किया है।

फोटो शेयर करते हुए दीपिका ने लिखा "लाल- ऐसा कलर है जो लोगों की भूख बढ़ाता है। इस रंग को देख लोग आकर्षित, उत्तेजित, ऊर्जावान होते हैं और उनकी दिल की धड़कन बढ़ जाती है! ये सभी चीजें आज मेरे साथ हो रही हैं।"

दीपिका के इस कैप्शन और फोटो का जवाब देते हुए रणवीर सिंह ने लिखा "हां और ये सब मेरे साथ अभी हो रहा है। दीपिका की एक और तस्वीर पर रणवीर ने कमेंट किया है जिसमें उन्होंने रेड को अपना स्पिरिट कलर बताया और एक अन्य कॉमेंट में उन्होंने कलर को लेकर अपनी खुशी जाहिर की है।

टॅग्स :दीपिका पादुकोणरणवीर सिंहबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच