दीपिका पादुकोण ने खोले रणवीर सिंह के राज, कहा- तैयार होने और नहाने में सबसे ज्यादा लेते हैं समय ...

By मेघना वर्मा | Updated: February 21, 2019 12:33 IST2019-02-21T12:33:46+5:302019-02-21T12:33:46+5:30

सोशल मीडिया पर तेजी से दीपिका का ये वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वो पति रणवीर के कई राज खोलते दिख रही हैं। इस अवॉर्ड शो में दीपिका को वुमेन ऑफ द ईयर का अवॉर्ड भी दिया गया।

deepika padukone reveals ranveer singhs secrets in a award show | दीपिका पादुकोण ने खोले रणवीर सिंह के राज, कहा- तैयार होने और नहाने में सबसे ज्यादा लेते हैं समय ...

दीपिका पादुकोण ने खोले रणवीर सिंह के राज, कहा- तैयार होने और नहाने में सबसे ज्यादा लेते हैं समय ...

बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण पिछले साल शादी के बंधन में बंध गए हैं। शादी के बाद दोनों ही एक-दूसरे को प्यार जताने का कोई कसर नहीं छोड़ते। कोई भी फंक्शन हो या पब्लिक इंवेट दोनों ही एक-दूसरे के बारे में बातें करते दिख जाते हैं। ऐसे में एक अवॉर्ड फंक्शन में जब दीपका से रणवीर सिंह को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कई राज खोले। 

अवॉर्ड शो में दीपिका ने बताया कि रणवीर हर काम को करने में देरी करते हैं। जैसे शॉवर में, बाथरूम में, तैयार होने में या बेड से उठने में भी वो सबसे ज्यादा समय लगाते हैं। इस मौके पर रणवीर सिंह भी वहां मौजूद थे। दीपिका के पब्लिकली इस बयान के बाद भी पति रणवीर ने दीपिका को फ्लाइंग किस दी और हंसते हुए अपने प्यार को जताया।

ड्रेसिंग सेंस पर कही बात

दीपिका ने बताया कि पति रणवीर सिंह रोज उनसे किसी पर्टिकुलर ड्रेस पहनने से पहले मैसेज करते हैं और दीपिका से पूछते हैं कि ये ड्रेस उनपर कैसी लगेगी। दीपिका ने बताया कि रणवीर के पास उनके वॉर्डरोब में कपड़ो के इतने ऑपश्नश्स है कि दीपिका के पास भी इतने ऑप्शन नहीं है। 

सोशल मीडिया पर तेजी से दीपिका का ये वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वो पति रणवीर के कई राज खोलते दिख रही हैं। इस अवॉर्ड शो में दीपिका को वुमेन ऑफ द ईयर का अवॉर्ड भी दिया गया। रणवीर ने इस शो में अपनी पहली डेट की बातें भी शेयर की। वन वर्ड पिक्चर के सेगमेंट में दीपिका ने रणवीर की फोटोज पर स्माइली डेडिकेट की। 

Web Title: deepika padukone reveals ranveer singhs secrets in a award show

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे