इस बेहतरीन क्रिकेटर की फैन हैं दीपिका पादुकोण, कही है खास बात

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: December 13, 2019 09:01 IST2019-12-13T08:59:34+5:302019-12-13T09:01:48+5:30

दीपिका ने बताया है कि क्रिकेटर्स में वह राहुल द्रविड़ को पसंद करती हैं। एक्ट्रेस ने कहा है कि मेरे हमेशा से पंसदीदा क्रिकेटर राहुल द्रविड़ है।

Deepika Padukone Reveals Rahul Dravid is Her All-Time Favourite Cricketer | इस बेहतरीन क्रिकेटर की फैन हैं दीपिका पादुकोण, कही है खास बात

इस बेहतरीन क्रिकेटर की फैन हैं दीपिका पादुकोण, कही है खास बात

Highlightsअभिनेत्री दीपिका पादुकोण एक से एक नायाब फिल्मों को करने के लिए जानी जाती हैं। दीपिका जल्द छपाक फिल्म में नजर आने वाली हैं।

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण एक से एक नायाब फिल्मों को करने के लिए जानी जाती हैं। दीपिका जल्द छपाक फिल्म में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हो गया है। इस ट्रेलर में दीपिका के काम को जमकर सराहा जा रहा है। ऐसे में हाल ही में दीपिका ने खुलासा किया है कि वह पूर्व भारतीय अंतरार्ष्ट्रीय क्रिकेटर राहुल द्रविड़ की बहुत बड़ी फैन हैं।

नेटवर्क 18 की खबर के अनुसार दीपिका ने खुद इस बारे में बताया है कि क्रिकेटर्स में वह राहुल द्रविड़ को पसंद करती हैं। एक्ट्रेस ने कहा है कि मेरे हमेशा से पंसदीदा क्रिकेटर राहुल द्रविड़ है। मेरे कई सारे आइडल इसलिए मेरे आइडल नहीं बने हैं, क्योंकि उन्होंने खेल में अपना कितना योगदान दिया है।

वह एक ऐसे इंसान हैं, जिनकी तारीफ मैंने की हैं, उनको मैंने देखा है, वह बेंगलुरु से भी हैं। इतना ही नहीं दीपिका ने जिंदगी के खेल के बारे में भी बताया है।

स्टार स्पोर्ट्स के प्री-शो नेरोलॉक क्रिकेट लाइव के दौरान दीपिका ने कहा हम अपनी शारीरिक और मानसिक सहन शक्ति को बनाए रखने के लिए क्या करते हैं ये अहम बात है।

दीपिका छपाक में एक एसिड अटैक की भूमिका में नजर आने वाली हैं। ये फिल्म एक रियल स्टोरी पर आधारित है। इस फिल्म को मेघना गुलजार बना रही हैं। फिल्म में दीपिका के अपोजिट विक्रांत मैसी नजर आने वाले हैं। ट्रेलर के बाद अब फैंस को फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।

Web Title: Deepika Padukone Reveals Rahul Dravid is Her All-Time Favourite Cricketer

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे