लाइव न्यूज़ :

NCB ऑफिस पहुंचीं दीपिका पादुकोण, खुद पर लगे आरोपों पर देंगी जवाब

By भाषा | Updated: September 26, 2020 11:58 IST

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की मैनेजर करिश्मा प्रकाश को भी शनिवार को पूछताछ में शामिल होने को कहा गया है। करिश्मा अपना बयान दर्ज कराने के लिए शुक्रवार को एनसीबी के सामने पेश हुई थीं।

Open in App
ठळक मुद्देदीपिका के पति अभिनेता रणवीर सिंह ने एजेंसी से पूछा है कि क्या वह उनकी पत्नी से पूछताछ के दौरान वहां मौजूद रह सकते हैं। करिश्मा अपना बयान दर्ज कराने के लिए शुक्रवार को एनसीबी के सामने पेश हुई थीं

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से संबंधित मादक पदार्थ मामले की जांच के सिलसिले में बयान दर्ज कराने के लिये शनिवार सुबह दक्षिण मुंबई स्थित एनसीबी कार्यालय पहुंचीं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। दीपिका एक छोटी कार में सुबह 9:50 बजे कोलाबा में एनसीबी अतिथि गृह पहुंचीं।

स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के दफ्तर के बाहर भारी संख्या में पुलिस तैनात है और दफ्तर के बाहर बैरिकेड लगाए गए हैं। वहां बड़ी संख्या में मीडियाकर्मी इकट्ठे हुए हैं। दीपिका को एनसीबी ने बॉलीवुड-मादक पदार्थों के कथित गठजोड़ की जांच के सिलसिले में पूछताछ के लिए बुलाया है।

ऐसी खबरें थीं कि दीपिका के पति अभिनेता रणवीर सिंह ने एजेंसी से पूछा है कि क्या वह उनकी पत्नी से पूछताछ के दौरान वहां मौजूद रह सकते हैं। हालांकि, एनसीबी ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि उन्हें ऐसा कोई अनुरोध नहीं मिला है। दो अन्य बॉलीवुड अभिनेत्रियों श्रद्धा कपूर और सारा अली खान को भी शनिवार को जांच एजेंसी ने पूछताछ के लिए बुलाया है।

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की मैनेजर करिश्मा प्रकाश को भी शनिवार को पूछताछ में शामिल होने को कहा गया है। करिश्मा अपना बयान दर्ज कराने के लिए शुक्रवार को एनसीबी के सामने पेश हुई थीं। एनसीबी के सूत्रों ने बताया था कि करिश्मा प्रकाश के वॉट्सऐप चैट से किसी ‘डी’ के साथ हुई उनकी बातचीत का पता चला और केंद्रीय एजेंसी जानना चाहती है कि यह व्यक्ति कौन है। 

टॅग्स :दीपिका पादुकोणबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 की 'हमजा की बीवी' का मॉर्डन लुक वायरल, स्टाइल देखकर रह जाएंगे हैरान

बॉलीवुड चुस्कीये हैं मोहब्बतें वाली Divyanka बनने वाली हैं मां, 10 साल बाद मिली खुशखबरी, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीरैपर बादशाह को 'टटीरी' गाने को लेकर विवाद के चलते लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी दी

बॉलीवुड चुस्कीटीवी एक्ट्रेस Kritika Kamra ने Gaurav Kapur संग रचाई शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की 'मिस्टर-मिसेज' वाली पहली रोमांटिक तस्वीरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस