रणवीर से शादी के बाद दीपिका की सोनम होंगी ननद तो अर्जुन होंगे देवर, जानिए कैसे ?

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: November 17, 2018 11:03 AM2018-11-17T11:03:08+5:302018-11-17T11:03:08+5:30

रणवीर सिंह से शादी के बाद दीपिका और सोनम के बीच ननद भाभी का रिश्ता बन गया है।

deepika padukone ranveer singh wedding-sonam kapoor arjun kapoor are now deepika's in laws | रणवीर से शादी के बाद दीपिका की सोनम होंगी ननद तो अर्जुन होंगे देवर, जानिए कैसे ?

रणवीर से शादी के बाद दीपिका की सोनम होंगी ननद तो अर्जुन होंगे देवर, जानिए कैसे ?

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी के चर्चा ही इन दिनों हर ओर चल रहे हैं। दोनों अब शादी करने के बाद जल्द देश वापसी करके अपने करीबियों के साथ अपनी खुशी को बांटेगे। वहीं, बात दीपिका के स्टाइल की की जाए तो सोनम और वो दोनों की इस मामले में एक सामना हैं। 
अब दोनों में रिश्तेदारी भी हो गई है।

दीपिका की हो गई रिश्तेदारी

रणवीर सिंह से शादी के बाद दीपिका और सोनम के बीच ननद भाभी का रिश्ता बन गया है। दरअसल रणवीर के पिता जगजीत भवनानी और मां अंजू भवनानी की एक बेटी भी है रितिका भवनानी शादीशुदा हैं। रितिका दीपिका की सगी ननद हैं तो सोनम दूर के रिश्ते की। दरअसल रणवीर सिंह का अनिल कपूर के परिवार से रिश्ता है।

ऐसे में अनिल कपूर की पत्नी यानी सोनम की मम्मी के भतीजे हैं रणवीर सिंह। जिस नाते अब दीपिका की सोनम ननद और अर्जुन देवर हो गए हैं। भले ये रिश्ते सगा ना हो लेकिन वो कहा जाता है ना कि रिश्ता तो रिश्ता है तो ऐसा कि कुछ इन रिश्तों के लिए भी कहा जा सकता है।

फैंस के लिए फोटो की शेयर

दीपिका पादुकोण और अभिनेता रणवीर सिंह ने बुधवार को शादी कर ली थी। जिसके बाद से ही उनके फैंस लगातार उनकी फोटों का इंतजार कर रहे थे, जोकि गुरुवार रात खत्म हो गया। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपने इंटाग्राम पर अपनी शादी की फोटो शेयर करवाई है, जिसमें दोनों बेहद खूबसूरत नजर आ रहे हैं। फोटो में दीपिका और रणवीर किसी पर ठहाके लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

बता दें, दोनों ने बुधवार (14 नवंबर) को इटली के विला देल बालबीएनलो (Villa del Balbianello) में शादी रचा ली थी और दोनों एक-दूसरे के हो गए थे। दीपिका और रणवीर ने 13 नवंबर को सगाई की थी और सगाई सेरेमनी पारंपरिक कोंकणी रीति रिवाज के साथ हुई थी।

Web Title: deepika padukone ranveer singh wedding-sonam kapoor arjun kapoor are now deepika's in laws

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे