दीपिका पादुकोण को अस्पताल से मिली छुट्टी, पति रणवीर सिंह और बेटी संग किया गया स्पॉट, देखें तस्वीरें
By मनाली रस्तोगी | Updated: September 15, 2024 15:12 IST2024-09-15T15:06:45+5:302024-09-15T15:12:06+5:30
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान शनिवार शाम को मुंबई के अस्पताल में दीपिका पादुकोण से मुलाकात करने पहुंचे थे। इसके अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने भी गुरुवार को बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण से मुलाकात की।

दीपिका पादुकोण को अस्पताल से मिली छुट्टी, पति रणवीर सिंह और बेटी संग किया गया स्पॉट, देखें तस्वीरें
मुंबई: बॉलीवुड के पॉवर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर 8 सितंबर, 2024 को एक बच्ची का जन्म हुआ। इसी क्रम में दीपिका को आज मुंबई के अस्पताल से अपने गहर रवाना होते हुए देखा गया। रविवार दोपहर को बॉलीवुड एक्ट्रेस अपनी बेटी और पति के साथ अस्पताल से निकलीं। जब दीपिका और रणवीर घर वापस जाने के लिए अपनी कार में बैठे तो लोगों ने उनकी तस्वीरें खींच लीं।
वहीं, रणवीर के माता-पिता को भी दूसरी कार में स्पॉट किया गया। गौरतलब है कि बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान शनिवार शाम को मुंबई के अस्पताल में दीपिका पादुकोण से मुलाकात करने पहुंचे थे। इसके अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने भी गुरुवार को बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण से मुलाकात की।
बेटी के साथ निकलते वक्त दीपिका नैना वर्जन में नजर आईं
अस्पताल से बाहर निकलते समय दीपिका पादुकोण को चश्मा और सफेद पोशाक पहने देखा गया। उनके इस लुक ने फैंस को उनकी फिल्म ये जवानी है दीवानी की याद दिला दी। फिल्म में उनका किरदार नैना फिल्म के पहले भाग में चश्मा पहनती थी। वहीं रणवीर को भी सफेद कैजुअल और बंधे बालों में देखा जा सकता है। दीपिका की पिक्चर्स वायरल भयानी ने सोशल मीडिया पर साझा की हैं।
दीपिका ने जामनगर में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के पहले प्री-वेडिंग के दौरान अपनी गर्भावस्था की घोषणा की थी। इसके बाद वह अपने बेबी बंप के साथ उनकी शादी में शामिल हुई थीं। इस बीच ऐसी अफवाहें सामने आ रही थीं कि दीपिका खुद प्रेग्नेंट नहीं हैं बल्कि उन्होंने सेरोगेसी चुना है, लेकिन सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह के साथ अपने मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें साझा करके उन्होंने इन अफवाहों पर विराम लगा दिया।