रणवीर सिंह की साली और पत्नी दीपिका संग की फोटो देख फैंस हो जाएंगे क्रेजी, सोशल मीडिया पर छाई क्वीट पिक

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 25, 2019 08:31 IST2019-04-25T08:28:55+5:302019-04-25T08:31:08+5:30

एक्टर रणवीर सिंह की पत्नी दीपिका पादुकोण और साली अनीशा के साथ की एक फोटो फैंस के बीच आजकल छाई हुई है।

deepika padukone photo with ranveer singh and sister anisha padukone | रणवीर सिंह की साली और पत्नी दीपिका संग की फोटो देख फैंस हो जाएंगे क्रेजी, सोशल मीडिया पर छाई क्वीट पिक

रणवीर सिंह की साली और पत्नी दीपिका संग की फोटो देख फैंस हो जाएंगे क्रेजी, सोशल मीडिया पर छाई क्वीट पिक

Highlightsदीपिका ने बुधवार के पति रणवीर और बहन के साथ की फोटो शेयर कीइस फोटो को सोशल मीडिया पर जमकर पसंद किया जा रहा है

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह एक फोटो सोशल मीडिया पर आज कल छाई हुआ है। जिसमें कपल का प्यार भरा अंदाज देखने को मिला है। हमेशा की तरह से इस बार भी दोनों के साथ की फोटो वायरल हुई है लेकिन खास बात ये है कि इस बार रणवीर के साथ उनकी साली भी है।

प्यार भरी फोटो शेयर करने वाले इस कपल की हर एक फोटो पर फैंस फिदा हो जाते हैं। इस पर दीपिका ने एक खास फोटो बुधवार को सोशल मीडिया पर शेयर की जिसमें वह अपने पति रणवीर और दीपिका की बहन अनीशा कडल करते दिख रहे हैं। 

अनीशा को जहां दीपिका गले से लगाई हुई हैं, वहीं रणवीर अपनी पत्नी और साली को प्यार से हग करते दिख रहे हैं। इस फोटो की हाइलाइट तीनों के चेहरे के एक्सप्रेशन्स हैं, जिनमें साथ में होने की खुशी और प्यार साफ देखा जा सकता है। 


दीपिका ने फोटो के साथ लिखा, 'कडल और स्नगल! और बीच में पिसती मैं।' इसके साथ उन्होंने हार्ट इमोजी बनाते हुए रणवीर और अनीशा को टैग किया। 

क्यूटनेस की हद को पार करती यह तस्वीर फैन्स को कितनी ज्यादा पसंद आई है यह इसी से समझा जा सकता है कि महज 6 घंटे में फोटो ने 26 लाख से ज्यादा लाइक्स बटोर लिए थे। कहना गलत नहीं होगा कि इस फोटो को देखकर एक बार फिर से फैंस फिदा हो गए हैं।

Web Title: deepika padukone photo with ranveer singh and sister anisha padukone

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे