दीपिका ने शादी से पहले किया खुलासा, रणवीर सिंह की इस हरकत से करती हैं नफरत और इससे है प्यार
By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 22, 2018 12:19 IST2018-10-22T11:40:52+5:302018-10-22T12:19:13+5:30
शादी के पहले दीपिका ने रणवीर को लेकर अहम खुलासे किए हैं। ये खुलासे उन्होंने करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' के सीजन 6 में किए हैं।

दीपिका ने शादी से पहले किया खुलासा, रणवीर सिंह की इस हरकत से करती हैं नफरत और इससे है प्यार
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने अपनी शादी का ऐलान कर दिया है। दोनों ने रविवार (22 अक्टूबर) को सोशल मीडिया पर एक कार्ड शेयर करते हुए बताया कि आगामी 14-15 नवंबर को परिवार के आशीर्वाद से वह हमेशा के लिए एक होने जा रहे हैं।
ऐसे में अब शादी के पहले दीपिका ने रणवीर को लेकर अहम खुलासे किए हैं। ये खुलासे उन्होंने करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' के सीजन 6 में किए हैं। दोनों के शादी का ऐलान करने के बाद स्टार वर्ल्ड ने शो के कुछ हिस्सों को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें दीपिका रणवीर सिंह को लेकर कई तरह के खुलासे करती नजर आ रही हैं।
दीपिका ने बताया कि रणवीर की वो कौन सी बात है जो उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं है और किस बात से प्यार करती हैं। पसंद के जवाब पर दीपिका ने बताया कि रणवीर बेहद इमोशनल इंसान हैं वो अपनी भावनाएं खुलकर बयां करते हैं, रणवीर की यही चीज उन्हें बेहद खास बनाती है और उन्हें इससे प्यार है। वहीं, जब बुरी आदत के बारे में पूछा गया तो दीपिका ने कहा कि रणवीर का डेली रूटीन उन्हें ज्यादा पसंद नहीं है।वो कभी भी सोते हैं कभी भी उठते हैं।
View this post on Instagram
इतना ही नहीं उन्हें जबरन बर्दाश्त करना पड़ता है, के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि रणवीर का फैशन सेंस उन्हें जबरन बर्दाश्त करना पड़ता है। दीपिका शो में आलिया भट्ट के साथ गेस्ट के तौर पर पहुंची थीं। इस दौरान दोनो ही सितारों ने खुलकर अपने जीवन के खुलासे किए।
View this post on Instagram
जब करण ने पूछा कि क्या ऐसा संभव है कि रणवीर-दीपिका और आलिया-रणबीर साथ में कहीं घूमने और छुट्टियां मनाने जा सकते हैं। इसके जवाब में आलिया ने कहा हां ऐसा बिल्कुल संभव है और इसमें कोई बहुत बड़ी बात नहीं है, हम फ्यूचर में ऐसा प्लान कर सकते हैं। ये चैट शो आज राज 9 बजे फैंस के सामने पेश किया जाएगा।