जनवरी की इस तारीख को सगाई कर सकते हैं दीपिका-रणवीर
By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 3, 2018 10:43 IST2018-01-03T10:30:42+5:302018-01-03T10:43:41+5:30
दीपिका के लिए ये जन्मदिन बेहद खास होने वाला है।

जनवरी की इस तारीख को सगाई कर सकते हैं दीपिका-रणवीर
बॉलीवुड स्टार दीपिका पादुकोण 5 जनवरी को अपना 32वां जन्मदिन मनाएंगी। दीपिका अपने जन्मदिन से पहले श्रीलंका में अपने कथिक बॉयफ्रेंड रणवीर सिंह के नया साल मना रही हैं। दीपिका के लिए ये जन्मदिन बेहद खास होने वाला है।
दरअसल, दीपिका अपने इस जन्मदिन पर रणवीर सिंह के साथ सगाई कर सकती हैं। माना जा रहा है दीपिका सगाई के कारण ही रणवीर के साथ इन दिनों श्रीलंका में हैं। बर्थडे इवेंट के साथ ऐसी भी अटकलें हैं कि ये दोनों अपने रिलेशन को एक कदम और आगे बढ़ा सकते हैं, मतलब सगाई कर सकते हैं। हाल ही में रणवीर और दीपिका के पैरेंट्स से मिले थे।
ऑफिशियली रिश्तों को कभी नहीं स्वीकारा
इन दोनों ने कभी अपने इश्क को ऑफिशियली कबूल नहीं किया है, लेकिन इनका साथ में घूमना और दिखना इसी बात का इशारा करता है कि दोनों के बीच कुछ तो है। जबकि दोनों को अवार्ड फंक्शन से लेकर पार्टियों में साथ देखा जा रहा है। रणवीर वैसे दबी जबां में फिर भी इश्क जाहिर कर चुके हैं, अब देखना होगा दीपिका सगाई करके ऑफिशियली इश्क पर मुहर लगाती हैं कि नहीं।