बर्थडे स्पेशल: बैडमिंटन प्लेयर रह चुकी हैं दीपिका पादुकोण, महज 8 साल की उम्र में किया था एड-फिल्म में काम
By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 5, 2019 11:21 IST2019-01-05T07:32:24+5:302019-01-05T11:21:09+5:30
दीपिका पादुकोण 5 जनवरी, 1986 को डेनमार्क के कोपेनहेगन शहर में जन्म हुआ था।

बर्थडे स्पेशल: बैडमिंटन प्लेयर रह चुकी हैं दीपिका पादुकोण, महज 8 साल की उम्र में किया था एड-फिल्म में काम
बॉलीवुड की 'मस्तानी' दीपिका पादुकोण आज हर किसी के दिल पर राज करती हैं। बॉलीवुड में उनको 10 साल से ज्यादा हो गए हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि फिल्मों में अपनी एक्टिंग, अपने डांस और खूबसूरती से दीवाना बनाने वाली दीपिका पादुकोण सिर्फ नेशनल लेवल की बैडमिंटन प्लेयर रह चुकी हैं। दीपिका पादुकोण 5 जनवरी, 1986 को डेनमार्क के कोपेनहेगन शहर में जन्म हुआ था।
दीपिका के पेरेंट्स उस समय बेंगलुरु शिफ्ट हो गए थे, जब वे मात्र एक साल की थीं। बेंगलुरु के सोफिया हाईस्कूल से स्कूलिंग और माउंट कार्मल कॉलेज से उन्होंने प्री-यूनिवर्सिटी पढ़ाई पूरी की। बैडमिंटन स्टार प्रकाश पादुकोण की यह बेटी बैडमिंटन में नेशनल लेवल तक खेल चुकी हैं। जानिए दीपिका पादुकोण की जिंदगी से जुड़ी दिलचस्प बातें-
नहीं कर पाई पूरी पढ़ाई
8 साल में किया काम
ऐसे तो हर किसी को पता है दीपिका की पहली फिल्म ओम शांति ओम थी। लेकिन इससे पहले केवल 8 साल की उम्र में दीपिका ने एड-फिल्मों में काम किया था। वह छोटी उम्र में ही लिरिल और क्लोज-अप जैसे कई ब्रांड के लिए ऐड किए था। दीपिका सबसे पहले शाहरुख खान नहीं बल्कि हिमेश रेशमिया के साथ नजर आई थीं।
यूं की पर्दे पर एंट्री
पर्सनल लाइफ
बॉलीवुड में आने के बाद रणबीर कपूर के साथ उनका प्यार किसी से नहीं छुपा रहा। लेकिन एक वक्त पर दीपिका और रणबीर अलग हो गए और तब उनकी जिंदगी में एंट्री हुई रणवीर सिंह की। 'रामलीला' की शूटिंग के दौरान दोनों एक दूसरे के करीब आए और फिर एक लंबे समय तक एक दूसरे को दोनों ने डेट किया। जिसके बाद 2018 नंवबर में दोनों ने शादी कर ली।

