दीपिका पादुकोण हुईं बीमार, बेस्ट फ्रेंड की शादी में मस्ती करने से हुआ ऐसा हाल
By ज्ञानेश चौहान | Updated: November 11, 2019 19:00 IST2019-11-11T18:56:55+5:302019-11-11T19:00:42+5:30
दीपिका पादुकोण अपनी बेस्ट फ्रेंड उर्वशी केशवानी की शादी में बेंगलुरू पहुंची थीं। उनके साथ उनकी बहन अनीशा पादुकोण भी मौजूद थीं। इस दौरान दीपिका ने खूब मस्ती की थी।

दीपिका पादुकोण हुईं बीमार, बेस्ट फ्रेंड की शादी में मस्ती करने से हुआ ऐसा हाल
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) इन दिनों बीमार चल रही हैं। इस बात की जानकारी दीपिका (Deepika) ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी है। इंस्टाग्राम पर दीपिका ने अपनी एक मुर्झाए चेहरे वाली फोटो शेयर की है। इस फोटो के ऊपर एक इमोजी वाला थर्मामीटर बना हुआ है जिससे यह साफ हो रहा है कि इस समय दीपिका बीमार हैं।
फोटो शेयर करते हुए दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने कैप्शन में लिखा है... 'जब आप अपनी बेस्ट फ्रेंड की शादी में बहुत मस्ती कर लेते हैं।' इस फोटो को देखकर दीपिका के फैंस उन्हें लगातार कमेंट कर रहे हैं और उनकी बीमारी का अपडेट ले रहे हैं।
आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) अपनी बेस्ट फ्रेंड उर्वशी केशवानी की शादी में बेंगलुरू पहुंची थीं। उनके साथ उनकी बहन अनीशा पादुकोण भी मौजूद थीं। इस दौरान दीपिका ने खूब मस्ती की थी, लेकिन बेस्ट फ्रेंड की शादी की गई इस मस्ती से दीपिका की तबीयत खराब हो गई। इस शादी फंक्शन के दौरान दीपिका की कई फोटोज क्लिक की गई थी जो काफी वायरल भी हुई थीं।