शादी के बाद एक साथ ऑन स्क्रीन रोमांस करते दिखाई देंगे दीपिका-रणवीर, करते दिखे ये काम
By मेघना वर्मा | Updated: April 1, 2019 13:10 IST2019-04-01T13:07:20+5:302019-04-01T13:10:34+5:30
गली बॉय रणवीर सिंह वीडियों में अपनी बॉयफ्रेंड की ड्यूटी जैसे डेट्स पर गिफ्ट ले जाना, रात को गुड नाइट बोलना एकस्ट्रा बोलना जैसी चीजें गिनवाते हैं।

शादी के बाद एक साथ ऑन स्क्रीन रोमांस करते दिखाई देंगे दीपिका-रणवीर, करते दिखे ये काम
बॉलीवुड के सबसे क्यूट और फेवरेट लव कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को उनके फैंस एक बार फिर से ऑन स्क्रीन देखना चाहते हैं। फैंस की इस चाहत को पद्मावत एक्टर जल्द ही पूरा करते हुए दिखाई देंगे। शादी के बाद पहली बार दोनों एक साथ ऑन स्क्रीन दिखाई देंगे।
इस टीवी कमर्शियल में आएंगे नजर
दीपिका और रणवीर जल्द ही शादी के बाद टीवी कमर्शियल पर दिखाई देंगे। एयर कंडीशनर के इस एड में दीपिका-रणवीर एक-दूसरे के साथ रोमांस करते भी दिखाई देंगे। ऐड में रणवीर दीपिका से कहते हैं कि अच्छा ही हुआ उनकी शादी हो गई अब उन्हें बॉयफ्रेंड की ड्यूटीज पूरी नहीं करनी होगी। लास्ट में रणवीर कहते हैं बॉयफ्रेंड चीजों का ध्यान रखे ना रखें एक पति जरूर हर चीज का ध्यान रखता है।
केमेस्ट्री है जबरदस्त
अब ये कहने की जरूरत नहीं है कि ऑन स्क्रीन दोनों की जबरजस्त केमिस्ट्री दिखाई दी। गली बॉय रणवीर सिंह वीडियों में अपनी बॉयफ्रेंड की ड्यूटी जैसे डेट्स पर गिफ्ट ले जाना, रात को गुड नाइट बोलना एकस्ट्रा बोलना जैसी चीजें गिनवाते हैं। इसके बाद रणवीर ऐसी का टेम्प्रेचर एडजेस्ट भी करते हैं। दोनों ही स्क्रीन पर बेहद अच्छे लग रहे हैं।
दीपिका को हाल ही में जी सिनेमा अवॉर्ड्स में बेस्ट एक्ट्रेस के खिताब से नवाजा गया। वहीं दीपिका जल्द ही मेघना गुलजार की फिल्म छपाक में दिखाई देने वाली हैं। इस फिल्म में दीपिका एसिड अटैक विक्टिम लक्ष्मी अग्रवाल का कैरेक्टर में दिखाई देंगी। फिल्म अगले साल 2020 में 10 जनवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। इसके पहले पोस्ट के बाद से ही लोग दीपिका के इस लुक की तारीफ कर रहे हैं।