VIDEO: 'एयरगन' लेकर तैमूर अली खान ने किया कुछ ऐसा, सामने आया दीपिका पादुकोण से लेकर आलिया भट्ट तक के रिएक्शन

By अमित कुमार | Updated: February 29, 2020 12:37 IST2020-02-29T12:36:26+5:302020-02-29T12:37:35+5:30

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट ने भी तैमूर के इस वीडियो पर अपना प्यार जताया है। दोनों ही एक्ट्रेस ने कमेंट्स में अपनी प्रतिक्रियाएं दी है।

Deepika Padukone And Alia Bhatt Comments Steal Him On Taimur Ali Khan SUPER CUTE Video | VIDEO: 'एयरगन' लेकर तैमूर अली खान ने किया कुछ ऐसा, सामने आया दीपिका पादुकोण से लेकर आलिया भट्ट तक के रिएक्शन

हेयर स्टाइलिस्ट के साथ मस्ती करते तैमूर अली खान। (फोटो सोर्स- स्क्रीनशॉट)

Highlightsकरीना और सैफ के फोटोशूट के बीच तैमूर एयर गन के मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं। अपनी क्यूट हरकतों की वजह से तैमूर अक्सर सोशल मीडिया पर फैंस की पहली पसंद बने रहते हैं।

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और करीना कपूर के बेटे तैमूर अली खान ज्यादातर अपने लुक्स और पर्सनालिटी को लेकर चर्चा में रहते हैं। हाल ही में तैमूर एक बार कैमरे में कैद हुए। इस दौरान तैमूर का एक अलग ही अंदाज फैंस को देखने को मिला। अपनी क्यूट हरकतों की वजह से तैमूर अक्सर सोशल मीडिया पर फैंस की पहली पसंद बने रहते हैं। तैमूर के हर एक तस्वीर और वीडियो पर लाइक्स और कमेंट्स की बाढ़ सी आ जाती है।

हाल ही में वायरल वीडियो में तैमूर एयर गन के साथ दिखाई दे रहे हैं। उनके फैन क्लब ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। करीना और सैफ के फोटोशूट के बीच तैमूर एयर गन के मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं। वहां मौजूद हेयर स्टाइलिस्ट  Yianni Tsapatori के साथ तैमूर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों को काफी पसंद आ रहा है। लोग लगातार तैमूर की तारीफ कर रहे हैं। 

इतना ही नहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट ने भी तैमूर के इस वीडियो पर अपना प्यार जताया है। दोनों ही एक्ट्रेस ने कमेंट्स में अपनी प्रतिक्रियाएं दी है। कुछ दिन पहले तैमूर की एक तस्वीर ही सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीतने में कामयाब रही थी। 

Web Title: Deepika Padukone And Alia Bhatt Comments Steal Him On Taimur Ali Khan SUPER CUTE Video

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे