लाइव न्यूज़ :

दीपिका पादुकोण ने मानी ड्रग्स चैट की बात!, नहीं दिए कई सवालों के जवाब

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 26, 2020 15:17 IST

ड्रग चैट में मामले में दीपिका पादुकोण और उनकी मैनेजर करिश्मा से एनसीबी की टीम ने पूछताछ की है। इस पूछताछ में दीपिका ने चैट करने की बात तो मानी है लेकिन ड्रग्स लेने से इनकार कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देदीपिका की मैनेजर करिश्मा से शुक्रवार को भी पूछताछ हुई थीदीपिका ने कहा है कि ड्रग्स नहीं बल्कि डूप लेते हैं

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से संबंधित मादक पदार्थ मामले की जांच के सिलसिले में बयान दर्ज कराने के लिये शनिवार सुबह दक्षिण मुंबई स्थित एनसीबी कार्यालय पहुंचीं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। दीपिका एक छोटी कार में सुबह 9:50 बजे कोलाबा में एनसीबी अतिथि गृह पहुंचीं।

रिया चक्रवर्ती ने एनसीबी से पूछताछ में सारा अली खान, रकुलप्रीत सिंह और रणवीर सिंह की फैशन डिजाइनर सिमोन खंबाटा का नामलिया था। वही सुशांत सिंह राजपूत की टैलेंट मैनेजर रहीं जाया साहा ने पूछताछ के दौरान दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर, नम्रता शिरोडकर के नाम का खुलासा किया।

जिसके बाद एनसीबी से समन मिलने के बाद दीपिका आज पूछताछ के लिए पहुंची हैं। दीपिका से पूछताछ जारी है। एनसीबी की पांच सदस्यों वाली एसआईटी टीम पूछताछ कर रही है। वहीं, एबीपी की खबर के अनुसार एनसीबी ने दीपिका का मोबाइल अपने पास जब्त कर लिया है।

टाइम्स नाउ की खबर के अनुसार दीपिका की मैनेजर करिश्मा से शुक्रवार को भी पूछताछ हुई थी और इस दौरान उन्होंने सिगरेट पीने की बात स्वीकार की थी लेकिन ड्रग्स लेने से इनकार किया था। दीपिका और करिश्मा के बीच 28 अक्टूबर 2017 का चैट सामने आया है जिसके बारे में दीपिका ने यह स्वीकार किया है वह उनके ही चैट हैं। दीपिका ने कहा है कि ड्रग्स नहीं बल्कि डूप लेते हैं जो एक अलग तरह का सिगरेट होता है जिसमें कई चीजें भरी होती हैं।

 एनसीबी की टीम ने जब चैट में इस्तेमाल किए गए हैश और वीड शब्दों के बारे में पूछा तो दीपिका ने इस पर गोल-मोल जवाब दिए हैं। दीपिका ने यह तो माना है कि डूप (सिगरेट) पीती हैं लेकिन क्या इसमें ड्रग्स भी होता है, इस पर उन्होंने चुप्पी साध ली है।

ऐसी खबरें थीं कि दीपिका के पति अभिनेता रणवीर सिंह ने एजेंसी से पूछा है कि क्या वह उनकी पत्नी से पूछताछ के दौरान वहां मौजूद रह सकते हैं। हालांकि, एनसीबी ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि उन्हें ऐसा कोई अनुरोध नहीं मिला

टॅग्स :दीपिका पादुकोणबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 की 'हमजा की बीवी' का मॉर्डन लुक वायरल, स्टाइल देखकर रह जाएंगे हैरान

बॉलीवुड चुस्कीये हैं मोहब्बतें वाली Divyanka बनने वाली हैं मां, 10 साल बाद मिली खुशखबरी, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीरैपर बादशाह को 'टटीरी' गाने को लेकर विवाद के चलते लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी दी

बॉलीवुड चुस्कीटीवी एक्ट्रेस Kritika Kamra ने Gaurav Kapur संग रचाई शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की 'मिस्टर-मिसेज' वाली पहली रोमांटिक तस्वीरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस