शादी के बाद दीपिका पादुकोण का बड़ा खुलासा, रणवीर सिंह से होते थे जमकर झगड़े

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: December 29, 2018 16:22 IST2018-12-29T16:22:37+5:302018-12-29T16:22:37+5:30

दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह के साथ अपने रिश्‍ते को लेकर फ‍िल्‍मफेयर से खुलकर बात की है।

deepika opens up about husband ranveer singh reveals they have their own ups and downs | शादी के बाद दीपिका पादुकोण का बड़ा खुलासा, रणवीर सिंह से होते थे जमकर झगड़े

शादी के बाद दीपिका पादुकोण का बड़ा खुलासा, रणवीर सिंह से होते थे जमकर झगड़े


 दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 14 और 15 नवंबर को 6 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद शादी कर ली। इटली की लेक कोमो में हुई इस डेस्‍ट‍िनेशन वेड‍िंग की हर तस्‍वीर पर उनके फैन्‍स फ‍िदा थे। अब दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह के साथ अपने रिश्‍ते को लेकर फ‍िल्‍मफेयर से खुलकर बात की है। 

उन्होंने बताया कि हमने 6 साल तक एक दूसरे को डेट किया है।  लेकिन मुझे कभी ऐसा नहीं लगा क‍ि मैं रणवीर पर किसी तरह का शक करती हूं या इस र‍िश्‍ते पर मुझे भरोसा नहीं है। हालांक‍ि दीपिका ने ये भी बताया क‍ि इस दौरान उनके रिश्‍ते में भी तमाम उतार चढ़ाव आए थे।  ऐसा नहीं है कि मेरे और रणवीर के बीच कभी झगड़े नहीं हुए बहुत बार हुए।

बात झगड़े की कभी  इतनी नहीं बढ़ी क‍ि वे ब्रेकअप के बारे में सोचें। इतना ही नहीं दोनों स्‍टार्स हमेशा एक दूसरे के साथ बने रहे। हाल ही में 'फिल्मफेयर' को दिए गए ए इंटरव्यू में दीपिका ने कुछ ऐसा ही बताया है।

इस तरह की खबरें पहले 2016 में आई भी थीं कि दीपिका और रणवीर ने सगाई कर ली है लेकिन कोई तुख्ता सबूत ना होने के कारण और दोनों की चुप्पी साधने पर ये बातें थम गईं थीं। लेकिन अब इस पर फिर हवा मिल गई है। हांलाकि 2016 में भी ऐसी खबरें सामने आई थीं कि रणवीर और दीपिका ने आपस में सगाई कर ली है। तब इन दोनों ने न तो इन सुर्खियों पर अपनी सहमति जताई थी और न ही इससे इनकार किया था।

फिल्मफेयर को दिया दीपिका का ये इंटरव्यू अभी सामने नहीं आया है लेकिन इतना जरूर साफ हो गया है कि दोनों ने 4 साल पहले की फैंस के छुपाकर सगाई कर ली थी। उसके बाद से ही दोनों अपने रिश्ते को सभी से छुपाकर रखे थे।

हाल ही में दोनों की अदाओं ने एक बार फिर से फैंस को अपना दीवाना बनाने में कोई कसर यहां भी नहीं छोड़ी है। मीडिया और फैंस को देख दोनों ने गाड़ी में से ही अभिनंदन किया। जबकि आते हुए तो दीपिका पादुकोण अपने ससुर और सांस यानी रणवीर सिंह के पापा मम्मी के साथ नजर आईं। सोशल मीडिया पर मिली जानकारी के अनुसार दीपिका रणवीर इस पार्टी से जल्द ही फ्री होकर सिंबा फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग में पहुंचे।

Web Title: deepika opens up about husband ranveer singh reveals they have their own ups and downs

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे