दीपिका पादुकोण को इस प्यारे से नाम से पुकारते हैं रणवीर सिंह, देखें वीडियो

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 29, 2018 12:15 IST2018-10-29T12:15:41+5:302018-10-29T12:15:41+5:30

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

deepika and ranveer wedding: ranveer singh calls deepika padukone baby | दीपिका पादुकोण को इस प्यारे से नाम से पुकारते हैं रणवीर सिंह, देखें वीडियो

दीपिका पादुकोण को इस प्यारे से नाम से पुकारते हैं रणवीर सिंह, देखें वीडियो

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। सोशल मीडिया के जरिए दोनों ने आधिकारिक रूप से ऐलान किया कि परिवार की रजामंदी से दोनों ने हमेशा के लिए एक होने का फैसला लिया है।

ऑनस्क्रीन हो या ऑफस्क्रीन, इस कपल की कैमिस्ट्री को फैंस पसंद करते हैं। ऐसे दीपिका पादुकोण के बाद अब रणवीर सिंह कॉफी विद करण में पहुंचे हैं। ऐसे में एक टास्क के दौरान रणवीर ने दीपिका को फोन किया और उन्हें 'बेबी' कहकर संबोधित किया। ऐसे में इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड भी होने लगा है कि रणवीर दीपिका को बेबी कहकर पुकारते हैं।



इतना ही नहींमेकर्स ने इसे शो के प्रमोशनल वीडियो के तौर पर ट्विटर पर शेयर किया है जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। ऐसा पहली बार हुआ है कि सार्वजनिक रूप से इस तरह से रणवीर वे दीपिका को संबोधित किया हो।

इस शो में रणवीर के साथ अभिनेता अक्षय कुमार भी पहुंतचे थे और रणवीर दोनों ही अपने एनर्जी लेवल के लिए जाने जाते हैं। बात करें दीपिका-रणवीर की शादी की तो इस ग्रैंड वेडिंग अब मुंबई में ही होने की संभावना है। रणवीर दीपिका की शादी के साथ ही उनके शादी के वेन्यू को लेकर भी मीडिया में काफी चर्चा है। पहले कहा जा रहा था कि दोनों इटली में शादी करेंगे, क्योंकि इटली दीपिका को बहुत पसंद है लेकिन अब कहा जा रहा है कि ये कपल मुंबई में फेरे  लेगा। खैर फिलहाल फैंस के लिए ये खुशी की बात है कि जल्द हमेशा के लिए के ये प्रेम कहानी पूरी  हो जाएगी और मस्तानी-बाजीराव की हो जाएंगी।

Web Title: deepika and ranveer wedding: ranveer singh calls deepika padukone baby

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे