बिग बॉस फेम दीपक ठाकुर का बाढ़ में डूबा घर, परेशान सिंगर ने पीएम मोदी से लेकर सोनू सूद तक से मांगी मदद
By मनाली रस्तोगी | Updated: July 31, 2020 17:49 IST2020-07-31T17:49:02+5:302020-07-31T17:49:02+5:30
'बिग बॉस 12 (Bigg Boss 12)' फेम सिंगर दीपक ठाकुर (Deepak Thakur) इस समय काफी परेशानु का सामना कर रहे हैं। दरअसल, उनका गांव बाढ़ की चपेट में आ गया है, जिसके चलते उनका घर भी डूब गया है। यही नहीं, उनके गांव की स्थिति भी ठीक नहीं है। ऐसे में उन्होंने मदद की गुहार लगाई है।

बिग बॉस फेम दीपक ठाकुर का बाढ़ में डूबा घर, परेशान सिंगर ने पीएम मोदी से लेकर सोनू सूद तक से मांगी मदद
कोरोना वायरस (Coronavirus) के अलावा बिहारबाढ़ से काफी ज्यादा प्रभावित है। इसके कारण बिग बॉस (Bigg Boss 12) फेम दीपक ठाकुर (Deepak Thakur) भी परेशान हैं, जिसके चलते उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर प्रधामनंत्री नरेंद्र मोदी, सलमान खान और सोनू सूद समेत कई लोगों से मदद की गुहार लगाई है।
दरअसल, बाढ़ के कारण दीपक ठाकुर का घर भी डूब गया है। यही नहीं, उनके गांव की स्थिति भी ठीक नहीं है। बता दें, दीपक बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित आथर गांव के रहने वाले हैं और उन्होंने अपने हालिया पोस्ट के जरिए गांव का हाल दिखाने की कोशिश की है। वहीं, अपने पोस्ट को शेयर करते हुए दीपक ने लिखा, 'कृपया हमारे गांव आथर के लोग बाढ़ से बेहाल हैं। हमारा खुद का भी घर जल मग्न है, अन्न के एक एक दाने को तरस रहे हैं यहां के लोग।'
उन्होंने आगे लिखा, 'सब कुछ तबाह हो गया है। हम अकेले कुछ नहीं कर पाएंगे। जनता से बड़ा कोई नहीं तो मैंने मदद के लिए आपसे गुहार लगाई है। प्लीज सहयोग करिए।' इसी के साथ उन्होंने गूगल पे/ फ़ोन पे और पेटीएम का नंबर शेयर किया है। यही नहीं, उन्होंने अपना अकाउंट नंबर भी शेयर किया है। इसके साथ दीपक ने कई हस्तियों को मदद के लिए टैग किया है। वहीं, सोशल मीडिया पर उनका पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रहा है।