पैरालंपिक प्लेयर दीपा मलिक पर बनेंगी फिल्म, ये एक्ट्रेस निभाएगी रोल!

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 19, 2019 15:47 IST2019-06-19T15:47:45+5:302019-06-19T15:47:45+5:30

खबर के अनुसार दीपा के जीवन पर आधारित फिल्म बनने जा रही है। खास बात ये है कि दीपा की बायोपिक में सोनाक्षी सिन्हा मुख्य किरदार निभा सकती हैं।

deepa malik biopic sonakshi sinha play role | पैरालंपिक प्लेयर दीपा मलिक पर बनेंगी फिल्म, ये एक्ट्रेस निभाएगी रोल!

पैरालंपिक प्लेयर दीपा मलिक पर बनेंगी फिल्म, ये एक्ट्रेस निभाएगी रोल!

बॉलीवुड में इन दिनों बायोपिक बनाने का दौर चल गया है। एक के बाद एक बायोपिक पर्दे पर रिलीज हो चुकी है। अब इसी लिस्ट में पैरालंपिक सिल्वर मेडलिस्ट दीपा मलिक भी शामिल हो गई हैं। खबर के अनुसार दीपा के जीवन पर आधारित फिल्म बनने जा रही है।

खास बात ये है कि दीपा की बायोपिक में सोनाक्षी सिन्हा मुख्य किरदार निभा सकती हैं। खबर के अनुसार दीपा के रोल में फैंस को सोनाक्षी सिन्हा नजर आ सकती हैं। साल 2016 में एक पुरस्कार समारोह में उन्होंने ये बात कही थी। इसके जवाब में दीपा ने ट्वीट कर कहा था कि बिंदास गर्ल सोनाक्षी से ये पुरस्कार लेना उनके लिए काफी अच्छा है।


दीपा मलिक पहली ऐसी महिला है जिन्होंने साल 2016 में पैरालंपिक गेम्स में सिल्वर मेडल जीता था। वह अर्जुन पुरस्कार से भी नवाजी जा चुकी हैं। सोनाक्षी सिन्हा  हाल ही में फिल्म कलंक में नजर आई थी। इस फिल्म में इनके साथ आलिया भट्ट, वरुण धवन, संजय दत्त और माधुरी दीक्षित भी नजर आए थे।

अब जल्द ही सोनाक्षी दबंद सीरीज में नजर आएंगी । फैंस के लिए खुशी की बात होगी कि सोनाक्षी किसी बायोपिक में लीड रोल निभाती हैं तो। सोनाक्षी इस तरह का किरदार पहली बार पर्दे पर निभाएंगी। अलग -अलग तरह की फिल्मों में काम करके सोनाक्षी ने दर्शकों का दिला जीता है।        

Web Title: deepa malik biopic sonakshi sinha play role

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे