लाइव न्यूज़ :

पूर्व मिस केरल अंसी कबीर की मौत मामले में सीसीटीवी फुटेज नष्ट करने के आरोप में होटल मालिक अरेस्ट

By अनिल शर्मा | Updated: November 18, 2021 13:06 IST

सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, होटल मालिक रॉय को क्षतिग्रस्त फोर्ड फिगो की जांच करते हुए और फिर गाड़ी चलाते हुए देखा गया था।

Open in App
ठळक मुद्देसीसीटीवी फुटेज में होटल मालिक को मॉडल की कार का पीछा करते देखा गयापुलिस ने होटल मालिक और 5 अन्य को गिरफ्तार किया गया है

केरलः मिस केरल-2019 अंसी कबीर और रनर-अप अंजना शाजन की कार दुर्घटना में मौत के मामले में सीसीटीवी फुटेज नष्ट करने के आरोप में रॉय नामक होटल मालिक और 5 अन्य को गिरफ्तार किया गया है। बकौल रिपोर्ट्स, पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में अंसी-अंजना की कार का पीछा करते ऑडी और दुर्घटना के बाद ऑडी से बाहर निकलते रॉय दिखे थे।

सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, रॉय को क्षतिग्रस्त फोर्ड फिगो की जांच करते हुए और फिर गाड़ी चलाते हुए देखा गया था। पुलिस यह पता लगाने के लिए दो सिद्धांतों की जांच कर रही है कि ऑडी उनकी कार का पीछा क्यों कर रही थी।

पुलिस की थ्योरी के मुताबिक, या तो उनका आपस में विवाद हो सकता है, और इसीलिए कार का पीछा किया जा रहा था, या दूसरी कि रेस हो सकती है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या इसी रेस की वजह से अंसी और अंजना की मौत तो नहीं हुई थी।

पुलिस का मानना है कि फोर्ट कोच्चि के होटल नंबर 18 में पार्टी हो सकती है और अंसी और अंजना दो अन्य दोस्तों के साथ पार्टी से लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। हालांकि, होटल से कोई सीसीटीवी फुटेज नहीं मिला है। पुलिस ने अब रॉय जॉर्ज और पांच अन्य को कथित तौर पर नंबर 18 पर सीसीटीवी फुटेज को नष्ट करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

टॅग्स :साउथ सिनेमाहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच