लाइव न्यूज़ :

अलविदा ऋषि कपूर: पंचतत्व में विलीन हुए एक्टर ऋषि कपूर, इलेक्ट्रिक मशीन से हुआ अंतिम संस्कार

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 30, 2020 16:20 IST

अभिनेता ऋषि कपूर अपने आखिरी सफर पर हैं. चंदनवाड़ी शवदाह गृह में ऋषि कपूर के बेटे रनबीर कपूर अपने पिता के अंतिम संस्कार पूरा किया है

Open in App
ठळक मुद्देअभिनेता ऋषि कपूर कैंसर से चली लंबी लड़ाई के बाद आज जिंदगी की जंग हार गएहै। ऋषि के निधन के बाद अब उनका अंतिम संस्कार भी हो गया है।

अभिनेता ऋषि कपूर कैंसर से चली लंबी लड़ाई के बाद आज जिंदगी की जंग हार गए। ऋषि कपूर को कुछ दिन पहले तबीयत बिगड़ने के चलते अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। ऋषि कपूर की मौत की जानकारी महानायक अमिताभ बच्चन ने सबसे पहले दी।उन्होंने ट्वीट कर लिखा, वो चला गया, मैं अंदर से टूट गया हूं।

बुधवार को इरफान खान के निधन के बाद अब हर दिल पर राज करने वाले ऋषि कपूर ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। ऋषि के निधन से हर किसी को बहुत बड़ा झटका लगा है। ऋषि के निधन के बाद अब उनका अंतिम संस्कार भी हो गया है।

अभिनेता ऋषि कपूर का अंतिम संस्कार पूरा हो गया है। बेटे रनबीर कपूर ने पिता के अंतिम सस्कार की विधि को पूरा किया।

चंदनवाड़ी में एक्टर ऋषि कपूर का अंतिम संस्कार किया गया है। उनके बेटे रणबीर कपूर ने उनका अंतिम क्रिया कर्म किया है। इस मौके पर ऋषि के परिवार के लोग मौजूद रहे। इलेक्ट्रिक मशीन के द्वारा अंतिम संस्कार ऋषि कपूर का हुआ है।

इस अंतिम संस्कार में अभिषेक बच्चन, कुणाल कपूर, रोहित धवन , जैन परिवार, करीना कपूर , सैफ  अली खान, आज लोग मौजूद हुए थे।

ऋषि कपूर का फिल्मी सफरनामा

ऋषि कपूर ने अपने पिता राज कपूर की फिल्म ‘श्री 420’ से बतौर बाल कलाकर बड़े पर्दे पर अपनी फिल्मी पारी का आगाज किया था। इसके बाद वह फिल्म ‘मेरा नाम जोकर’ में भी नजर आए। बतौर मुख्य अभिनेता 1973 में आई ‘बॉबी’ उनकी पहली फिल्म थी, जो एक बड़ी हिट थी। इसके बाद करीब तीन दशक तक उन्होंने कई रोमांटिक फिल्में की।

‘लैला मजनू’, ‘रफू चक्कर’, ‘कर्ज’, ‘चांदनी’, ‘हिना’, ‘सागर’ जैसी कई फिल्मों में उनके अभिनय को सराहा गया। अभिनेता के तौर पर अपनी दूसरी पारी को लेकर वह काफी संतुष्ट थे। इस दौरान वह अपनी पत्नी के साथ ‘दो दूनी चार’ में नजर आए। वहीं ‘अग्निपथ’, ‘कपूर एंडा सन्स’, ‘102 नॉट आउट’ में अभिनय से उन्होंने एक बार फिर दिखा दिया कि बतौर कलाकार अभी वह सिनेमा जगत को और कितना योगदान दे सकते हैं। 

टॅग्स :ऋषि कपूरबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच