लाइव न्यूज़ :

ऋषि कपूर को याद कर रजा मुराद से लेकर अरुणा ईरानी तक के निकले आंसू, कहा- मेरा दोस्त, भाई चला गया

By अमित कुमार | Updated: April 30, 2020 11:32 IST

अमेरिका में करीब एक साल तक कैंसर का इलाज कराने के बाद ऋषि कपूर पिछले साल सितम्बर में भारत लौटे थे। फरवरी में भी तबीयत खराब होने की वजह से उन्हें दो बार अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देऋषि कपूर के साथ पटियाला हाउस और नमस्ते लंदन जैसे फिल्मों में काम करने वाले एक्टर अक्षय़ कुमार ने इस घटना को एक बुरा सपना करार दिया।सुपरहिट फिल्म हिना में ऋषि कपूर के साथ काम करने वाले एक्टर और उनके करीबी दोस्त रजा मुराद ने ऋषि कपूर के निधन पर गहरा शोक जताया है।

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर ने गुरुवार को दुनिया को अलविदा कह दिया। 67 साल की उम्र में ऋषि कपूर की मौत से बॉलीवुड सेलेब्स सदमे में हैं। ऋषि कपूर के साथ पटियाला हाउस और नमस्ते लंदन जैसे फिल्मों में काम करने वाले एक्टर अक्षय़ कुमार ने इस घटना को एक बुरा सपना करार दिया। वहीं कुछ सेलिब्रेटी तो टीवी पर अपनी बात कहते-कहते रो पड़े।

सुपरहिट फिल्म हिना में ऋषि कपूर के साथ काम करने वाले एक्टर और उनके करीबी दोस्त रजा मुराद ने ऋषि कपूर के निधन पर गहरा शोक जताया है। आज तक चैनल से बात करते हुए मुराद ने कहा कि वह 45 साल से मेरा दोस्त था, भाई था। इतना कहते ही वह फोन पर ही जोर-जोर से रोने लगे। वहीं बॉबी फिल्म में ऋषि के साथ काम करने वाली एक्ट्रेस अरुणा ईरानी भी इस खबर से सदमे में हैं।

आज तक चैनल से बात करते हुए अरुणा ईरानी ने कहा कि ऋषि जैसा कोई दूसरा नहीं होगा। इस दौरान उन्होंने ऋषि कपूर से जुड़ी कई यादों को भी शेयर किया और कहते-कहते उनके आंसू भी निकलने लगे। जबकि वहीदा रहमान ने उनकी मौत की खबर पर कहा- यकीन ही नहीं हो रहा। मैंने एक बार उसे मैसेज किया ऋषि कह कर तो उसका जवाब आया- मुझे ऋषि नहीं, चिंटू कहिए। मैं आपके लिए चिंटू हूं।

वहीं अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर लिखा कि ऐसा लगता है जैसे हम एक बुरे सपने के बीच में हैं ... अभी-अभी #RishiKapoor जी के निधन की निराशाजनक खबर सुनी, यह दिल दहला देने वाला है। वह एक किंवदंती, एक महान सह-कलाकार और परिवार का एक अच्छा दोस्त था। मेरे विचार और प्रार्थना उनके परिवार के साथ।

टॅग्स :ऋषि कपूरअरुणा ईरानीबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच