कनिका कपूर के नखरों से परेशान हुए डॉक्टर्स, अस्पताल को डर-कहीं भाग ना जाए सिंगर

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 22, 2020 11:44 IST2020-03-22T11:44:59+5:302020-03-22T11:44:59+5:30

कनिका कपूर का कोरोना का इलाज लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में चल रहा है। अस्पताल के डायरेक्टर आरके धीमन ने बताया कि कनिका यहां खुद को मरीज नहीं बल्कि स्टार समझ रही हैं।

covid-19 positive singer kanika kapoor not cooperating with hospital | कनिका कपूर के नखरों से परेशान हुए डॉक्टर्स, अस्पताल को डर-कहीं भाग ना जाए सिंगर

फाइल फोटो

Highlightsकनिका कपूर ने हाल ही में कहा था कि अस्पताल में उनका ख्याल नहीं रखा जा रहा हैअस्पताल ने यह दावा किया है कि कनिका इलाज में कॉपरेट नहीं कर रही हैं

बॉलीवुड की एक मशहूर प्लेबैक सिंगर कनिका कपूर कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। वह 15 मार्च को लंदन से लखनऊ आई थीं। खबर के अनुसार एयरपोर्ट पर वह ग्राउंड स्टाफ की मिलीभगत से वॉशरूम में छिपकर निकल भागीं। कनिका लखनऊ में एक कांग्रेस की पार्टी में गई थीं, जहां करीब 100 लोग मौजूद थे। ऐसे में  सिंगर कनिका कपूर को कोरोना वायरस हो गया है और उनका लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

हाल ही में एक्ट्रेस ने ये आरोप लगाया था कि उनके साथ अस्पताल में क्रिमल जैसा बर्ताव किया जा रहा है। उनको खाने के लिए केवल 2 केले और संतरा दिया जा रहा है। वह भूखी प्यासी हैं अस्पताल में उनका ख्याल नहीं  रखा जा रहा है, इस पर अब अस्पताल की ओर से बयान पेश किया गया है।

पीजीआई अस्पताल के डायरेक्टर आरके धीमन ने कनिका के बारे में बताया है। उनका कहा है कि  कनिका उनके साथ कॉपरेट नहीं कर रही हैं। कनिका को अस्पताल के सबके अच्छे सिंगल आइसोलेटेड कमरे में रखा गया है। लेकिन वह इसके बाद भी नखरे दिखा रही हैं।

धीमन ने कहा है कि हमने कनिका के लिए ज्यादा गार्ड रखे हैं क्योंकि मुमकिन है कि वो भाग जाएं या शायद और लोगों में भी यह इंफेक्शन फैलाएं। अस्पताल का कहना है कि कनिका को हर एक सुविधा दी जा रही है। लेकिन यहां उनको एक स्टार नहीं मरीज की तरह से रहना है।

जबकि कमरे में आइसोलेटेड कमरे में टॉयलेट, पेशंट बेड और टेलिविजन भी है। इतना होने के बाद भी वह खुद को स्टार ही समझ रही हैं, वह मरीज की तरह से पेश नहीं हो रही हैं।अस्पताल ने यह भी बताया कि कनिका को ग्लूटेन फ्री डाइट दी जा रही है। उन्हें अपनी मदद करने के लिए हमारे (अस्पताल) के साथ सहयोग करना पड़ेगा।

Web Title: covid-19 positive singer kanika kapoor not cooperating with hospital

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे