लाइव न्यूज़ :

AIB रोस्‍ट मामले में रणवीर और दीपिका को राहत, नहीं दर्ज होगी चार्जशीट

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 30, 2018 08:24 IST

मुुंबई हाईकोर्ट ने गुरुवार को अपने पहले के एक आदेश को जारी रखा है।

Open in App

मुुंबई हाईकोर्ट ने गुरुवार को अपने पहले के एक आदेश को जारी रखा है जिसमें अभिनेता रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर, दीपिका पादुकोण और निर्देशक करण जौहर एवं अन्य पर अश्लीलता मामले में पुलिस को आरोपपत्र दायर करने या कड़े कदम उठाने से रोका गया है.

इन कलाकारों के खिलाफ फरवरी 2015 में आईपीसी की धाराओं 292 और 294 के तहत मामला दर्ज किया गया था जिसके बाद उन्होंने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. दिसंबर 2014 में कॉमेडी समूह एआईबी ने 'रोस्ट' से एक चैरिटी कार्यक्रम का आयोजन किया था.

एआईबी ने जनवरी 2015 में कार्यक्रम का वीडियो अपलोड किया था. वीडियो की विषय वस्तु अश्लील होने के आरोपों के बाद इसे कुछ दिनों बाद हटा लिया गया था. न्यायमूर्ति बी. पी. धर्माधिकारी और न्यायमूर्ति एस. .वी कोटवाल की खंडपीठ ने जांच पर से रोक हटाने और पुलिस को जांच पूरी कर आरोपपत्र दायर करने की मांग को नकार दिया.

बता दें कि इस मामले में अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी कि उनके खिलाफ इस मामले में दर्ज की गयी एफआईआर को रद्द किया जाए.

टॅग्स :अर्जुन कपूररणवीर सिंहदीपिका पादुकोण
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

ज़रा हटकेVIRAL: रणवीर सिंह का 'भूत' वाला लुक देख दंग रह गए लोग! Dhurandhar 2 का ये सीन उड़ा रहा होश

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच