लाइव न्यूज़ :

एक्ट्रेस अमीषा पटेल के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया अरेस्ट वारंट, धोखाधड़ी का है मामला

By ज्ञानेश चौहान | Updated: October 12, 2019 15:44 IST

अमीषा पर धोखाधड़ी का आरोप प्रोड्यूसर अजय कुमार ने लगाया है। उनका कहना है कि अमीषा द्वारा दिया गया ढाई करोड़ का चेक बाउंस हो गया है। इस वजह से उन्होंने अमीषा पर केस कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देअजय कुमार ने साल 2018 में फिल्म देसी मैजिक बनाने के लिए अमीषा को 3 करोड़ रुपए उधार दिए थे। इससे पहले भी अमीषा पर धोखाधड़ी का आरोप लग चुका है।

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस रह चुकीं अमीषा पटेल के ऊपर धोखाधड़ी का केस चल रहा है। इस वजह से रांची कोर्ट ने उन्हें अरेस्ट वारंट जारी किया है। अमीषा पर धोखाधड़ी का आरोप प्रोड्यूसर अजय कुमार ने लगाया है। उनका कहना है कि अमीषा द्वारा दिया गया ढाई करोड़ का चेक बाउंस हो गया है। इस वजह से उन्होंने अमीषा पर केस कर दिया है। 

3 करोड़ रुपए दिए थे उधार

प्रोड्यूसर अजय कुमार का कहना है कि उन्होंने साल 2018 में फिल्म देसी मैजिक बनाने के लिए अमीषा को 3 करोड़ रुपए उधार दिए थे। इसके बाद वे जब भी अमीषा से पैसे वापस मांगते तो अमीषा इस बात पर कोई न कोई बहाना बनाकर टाल देती थीं। लेकिन कुछ दिनों बाद अमीषा ने ढाई करोड़ का चेक दिया। इस चेक को जब बैंक में जमा किया गया तो वह बाउंस हो गया। 

पहले भी लग चुके हैं आरोप

यह पहली बार नहीं है जब अमीषा पर इस तरह का आरोप लगा है इससे पहले भी अमीषा पर धोखाधड़ी का आरोप लग चुका है। अमीषा पर आरोप था कि उन्होंने एक वेडिंग इवेंट में आकर डांस करने के 11 लाख रुपये लिए थे, लेकिन पैसे लेने के बाद वह इवेंट में नहीं पहुंचीं। अमीषा पर ये आरोप मुरादाबाद में ड्रीमविजन इवेंट मैनेजमेंट कंपनी चलाने वाले पवन वर्मा ने लगाए थे। अमीषा पर यह आरोप भी लग चुका है कि पैसे मांगने पर उन्होंने मशहूर लोगों के साथ अपनी तस्वीरें दिखाकर धमकाने की भी कोशिश की थी।

टॅग्स :अमीषा पटेलबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच