कोरोना के डर से घबराई हुई कनिका कपूर का छलका दर्द, कहा- मेरी मदद करने की बजाए, डॉक्टर ने दी केस करने की धमकी

By अमित कुमार | Updated: March 20, 2020 16:34 IST2020-03-20T16:29:42+5:302020-03-20T16:34:51+5:30

कनिका कपूर करीब 10 दिन पहले ही लंदन से लौटीं थीं। वहां से आने के बाद एयरपोर्ट में गाइडलाइन को फॉलो नहीं किया। इस बात के सामने आते ही सोशल मीडिया पर लगातार फैंस कनिका के खिलाफ भड़ास निकाल रहे हैं।

Coronavirus-positive bollywood singer Kanika Kapoor doctor threatens to make the case | कोरोना के डर से घबराई हुई कनिका कपूर का छलका दर्द, कहा- मेरी मदद करने की बजाए, डॉक्टर ने दी केस करने की धमकी

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

Highlightsकनिका के मुताबिक भारत लौटने के बाद वह मुश्किल से 10 से 30 लोगों से मिली होंगी। कनिका कपूर के कोरोना संक्रमित होने की खबर आने के बाद से ही देश भर में चर्चा का माहौल गर्म है।

बॉलीवुड की मशहूर सिंगर कनिका कपूर भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गई हैं। कनिका कपूर के कोरोना संक्रमित होने की खबर आने के बाद से ही देश भर में चर्चा का माहौल गर्म है। बताया जा रहा है कि कनिका कपूर करीब 10 दिन पहले ही लंदन से लौटीं थीं। वहां से आने के बाद एयरपोर्ट में गाइडलाइन को फॉलो नहीं किया। इस बात के सामने आते ही सोशल मीडिया पर लगातार फैंस कनिका के खिलाफ भड़ास निकाल रहे हैं। 

हालांकि, न्यूज चैनल 'आज तक' को दिए इंटरव्यू में कनिका ने बताया कि उन्होंने ऐसा नहीं किया। कनिका के मुताबिक उन्होंने एयरपोर्ट पर जांच कराई थी, जहां वो बिल्कुल ठीक थी। कनिका ने सोशल मीडिया पर अपने खिलाफ लोगों का रिएक्शन देखकर कहा, 'मैं इस समय बहुत डरी और घबराई हुईं हूं। मुझे बुखार है और मैं अस्पताल में हूं। मैंने डॉक्टर से मदद मांगने की कोशिश की तो उन्होंने मेरी मदद करने के बजाए मेरे खिलाफ केस करने की धमकी दे दी।'

कनिका के मुताबिक भारत लौटने के बाद वह मुश्किल से 10 से 30 लोगों से मिली होंगी। बता दें कि लंदन से वापस आने के बाद लखनऊ में एक पार्टी के दौरान कनिका को देखा गया था। इस पार्टी में भाजपा सासंद दुष्यंत सिंह भी मौजूद थे। इसके अलावा कई और बड़े अधिकारी की भी वहां होने की खबर है।

Web Title: Coronavirus-positive bollywood singer Kanika Kapoor doctor threatens to make the case

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे