कोरोना पॉजिटिव कनिका कपूर ने पिता के बयान को ठहराया झूठा, कहा- भारत लौटने के बाद मुश्किल से...

By अमित कुमार | Updated: March 20, 2020 15:57 IST2020-03-20T15:57:52+5:302020-03-20T15:57:52+5:30

लंदन से वापस आने के बाद लखनऊ में एक पार्टी के दौरान कनिका को देखा गया था। इस पार्टी में भाजपा सासंद दुष्यंत सिंह भी मौजूद थे। इसके अलावा कई और बड़े अधिकारी की भी वहां होने की खबर है।

Coronavirus positive bollywood singer Kanika Kapoor denies father statments on her | कोरोना पॉजिटिव कनिका कपूर ने पिता के बयान को ठहराया झूठा, कहा- भारत लौटने के बाद मुश्किल से...

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

Highlightsलोग लगातार इस मामले पर अपनी बात रख रहे हैं। सबसे पहले एबीपी न्यूज के पत्रकार पंकज झा ने कनिका को लेकर ट्वीट किया था जो सोशल मीडिया पर छा गया।

बॉलीवुड की मशहूर सिंगर कनिका कपूर के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद से ही चर्चाओं का माहौल गर्म है। लोग लगातार इस मामले पर अपनी बात रख रहे हैं। कनिका के पिता राजीव कपूर ने 'आज तक' न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में बताया कि लंदन से आने के बाद कनिका 3-4 पार्टियों में गईं थी और वहां पर तकरीबन 400 लोगों से मिलीं। लेकिन पिता के इस बयान को कनिका ने गलत बताया है। 

वहीं कनिका कपूर से जब इस मामले पर बात की गई तो उन्होंने कहा कि वह इतने लोगों से नहीं मिली थी। कनिका के मुताबिक भारत लौटने के बाद वह मुश्किल से 10 से 30 लोगों से मिली होंगी। बता दें कि लंदन से वापस आने के बाद लखनऊ में एक पार्टी के दौरान कनिका को देखा गया था। इस पार्टी में भाजपा सासंद दुष्यंत सिंह भी मौजूद थे। इसके अलावा कई और बड़े अधिकारी की भी वहां होने की खबर है। 

बता दें कि सबसे पहले एबीपी न्यूज के पत्रकार पंकज झा ने कनिका को लेकर ट्वीट किया था जो सोशल मीडिया पर छा गया। पत्रकार ने ट्वीट के जरिए कहा कि बॉलीवुड की फेमस एक सिंगर कोराना वायरस की चपेट में आ गई हैं। पंकज झा ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि बॉलीवुड की एक मशहूर गायिका की रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है।

 लखनऊ में उन्हें आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है, कुछ ही दिनों पहले वे लंदन से लौटी थीं। उन्होंने कोरोनावायरस से पीड़ित होने की बात छुपाई और शहर के एक बड़े होटल में ठहरीं। वहां उन्होंने डिनर पार्टी भी दी।

Web Title: Coronavirus positive bollywood singer Kanika Kapoor denies father statments on her

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे