कांग्रेस नेता ने सलमान खान के खेती वाले वीडियो पर दिया बड़ा बयान, कहा- यह उन्होंने अपने आनंद के लिए बनाया है...
By अमित कुमार | Updated: July 20, 2020 18:36 IST2020-07-20T18:36:17+5:302020-07-20T18:36:17+5:30
सलमान खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं।

खेत में ट्रैक्टर चलाते हुए सलमान खान। (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान अपने पनवेल वाले फार्म हाउस पर पिछले काफी समय से है। देश में लॉकडाउन लागू होने के बाद से ही एक्टर अपना सारा समय अपने फॉर्म हाउस पर बिता रहे हैं। इस दौरान सलमान खान ने वहां गानों की शूटिंग भी की। इतना ही नहीं सलमान खान ने कुछ दिन पहले खेती करते हुए अपनी एक तस्वीर भी पोस्ट की थी।
सलमान खान ने खेती करते हुए अपना एक वीडियो भी शेयर किया। जिसमें वह खेत में ट्रैक्टर चलाते दिखाई दे रहे हैं। भारी बारिश के बीच सलमान के इस वीडियो बनाया गया है। वीडियो साझा करते हुए सलमान ने लिखा है, 'खेती'। सलमान खान के इस वीडियो पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक लगातार अपने रिएक्शन दे रहे हैं। अब कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
सलमान खान ने यह वीडियो हालाँकि अपने आनंद के लिए बनाया है।
— Sanjay Nirupam (@sanjaynirupam) July 20, 2020
फिर भी इससे भारत के नौजवानों में खेती के प्रति एक नया उत्साह पैदा हो सकता है।देश में खेती करने से कतराने का एक ट्रेंड चल रहा है।
वैसे में, धोनी,सलमान के किसानी के वीडियो ट्रेंड पलट सकते हैं।pic.twitter.com/5D5fn0Zk29
वीडियो पैदा करेगा भारत के नौजवानों में खेती के प्रति नया उत्साह
संजय निरुपम ने अपने ट्वीट में लिखा, 'सलमान खान ने यह वीडियो हालांकि अपने आनंद के लिए बनाया है। फिर भी इससे भारत के नौजवानों में खेती के प्रति नया उत्साह पैदा हो सकता है। देश में खेती करने से कतराने का एक नया ट्रेंड चल रहा है। वैसे में, धोनी और सलमान के किसानी वीडियो ट्रेंड को भी पलट सकते हैं।' सलमान खान के लिए संजय निरुपम का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी तस्वीर
वीडियो से पहले एक तस्वीर में सलमान खान अपने हाथों में पौधे लिए हुए हैं। तस्वीर को देखने पर पता चलता है कि सलमान खेत में काम कर रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "दाने-दाने पर लिखा होता है खाने वाले का नाम, जय जवान, जय किसान।" सलमान खान का यह अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है।